नई दिल्ली, जुलाई 7। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 8वीं किस्त किसानों दे दी गई है और बहुत जल्द 9वीं किस्त किसानों को दी जाएगी। ये किसानों के लिए एक बेहद फायदेमंद योजना साबित हुई है। सरकार की किसानों के लिए शुरू की गयी ऐसी और भी योजनाएं हैं। इन्हीं में से एक है किसान क्रेडिट कार्ड योजना। इसके बारे में किसानों को जरूर पता होना चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का ऐलान किया था। सरकार का टार्गेट इस खास क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये का लोन देने का है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो खबर पूरी पढ़ें।
केवाईसी की नहीं होगी जरूरत
पीएम किसान योजना को किसान क्रेडिट कार्ड से लिंक कर दिया गया है। इसके बाद किसानों को अलग से क्रेडिट कार्ड के लिए केवाईसी करवाने की जरूरत नहीं होती। किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए किसानों को केवल साधारण फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म को आप pmkisan.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
जानिए आयु का नियम
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं इसके लिए अधिकतम आयु 75 वर्ष होनी चाहिए। 60 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों को आवेदन करने के लिए सह-आवेदक की आवश्यकता होगी। यानी वे अकेले आवेदन नहीं कर सकते।
कितना मिलता है लोन
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को खेती के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है। इस राशि का भुगतान किसान को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर करना होगा। ध्यान दें कि किसान क्रेडिट कार्ड पर वैसे तो ब्याज की दर 9 फीसदी होती है। मगर सरकार की तरफ से किसानों के लिए इस पर 2 फीसदी की सब्सिडी दी जाती है। इस तरह किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की दर रह जाती है 7 फीसदी। मगर किसान 1 साल के अंदर लोन वापस कर दे तो उसे 3 फीसदी की छूट मिलती है। इस तरह लोन पर ब्याज की दर रह जाती है सिर्फ 4 फीसदी।
इन्हें भी मिल सकता है लोन
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत खेती करने वाले किसानों के अलावा पशुपालन, मत्स्य पालन करने वाले भी कृषि लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक के पास कृषि भूमि होना भी अनिवार्य नहीं है। पशुपालन या मत्स्य पालन के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड एक शानदार लोन स्कीम रही है, जिसकी शुरुआत 23 साल पहले 1998 में भारतीय बैंकों ने की थी। इस कार्ड का मकसद किसानों की लोन आवश्यकताओं को पूरा करना है।
कार्ड करवाना होता रिन्यू
याद रहे कि किसान क्रेडिट कार्ड की वैलिडिटी 5 साल की होती है। 5 साल के बाद इसे आपको रिन्यू कराना होगा। ये काम आप को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक या नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) में आवेदन कर सकते हैं। रिन्यू करवाने के लिए जहां से आपको कार्ड मिला है वहां भी आवेदन किया जा सकता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
