
Foreclosure of Loan : लोन लेने की आवश्यकता तब सामने आती है जब किसी व्यक्ति को अपनी विभिन्न फाइनेंशियल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत आ जाए। उदाहरण के लिए भविष्य में इनकम बढ़ाने के लिए कोई एसेट खरीदनी हो या किसी लायबिलिटी को निपटाने के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। हालांकि लोन न केवल आपको राशि चुकाने के लिए उत्तरदायी बनाता है बल्कि उधार ली गई राशि पर ब्याज का भुगतान भी करवाता है। इसलिए, यदि आपने पैसों की कमी के चलते लोन लिया है, तो ब्याज भुगतान के बोझ को कम करने के लिए पर्याप्त धनराशि होने पर इसे जल्द से जल्द चुकाना बेहतर है। हालांकि, भविष्य में होने वाली असुविधाओं से बचने के लिए और साथ ही बेहतर क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए, आपको अपना लोन समय से पहले बंद करते समय (फोरक्लोजर) भी सावधान रहना होगा और कुछ चीजों को पूरा करना होगा।
चार्ज और एनओसी
लोन फोरक्लोजिंग के मामले में आपको बैंक को सूचित करना चाहिए और पूछताछ करनी चाहिए कि क्या कोई फोरक्लोजिंग चार्ज है जो बकाया राशि के 1 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक हो सकता है। आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जगह पर हों। दूसरे आपको बैंक ऑफिस या ब्रांच जाना चाहिए और एक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) भी प्राप्त करना चाहिए, जिसमें बताया गया हो कि सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है।

एनईसी (नॉन-इंकम्ब्रेन्स सर्टिफिकेट)
होम लोन के मामले में प्रॉपर्टी से संबंधित सभी ट्रांजेक्शन की डिटेल को एनईसी (नॉन-इंकम्ब्रेंस सर्टिफिकेट) कहा जाता है। अगर आपने होम लोन लिया था तो इसे जरूर प्राप्त करें। आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपका सिबिल स्कोर अपडेट किया जाए, जिसे सामान्य रूप से प्रोसेस होने में समय लगता है और लापरवाही भविष्य में आपका उधार लेना मुश्किल और महंगा बना सकती है।
सलाह जरूर लें
समय से पहले लोन बंद करने के लिए उपयोग किए गए पैसे के सोर्स की अकाउंटिंग के लिए हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें क्योंकि यह बंद होने से पहले आपकी बुक्स में स्पष्ट होना चाहिए। जानकार कहते हैं कि लोग लोन लेते समय सावधानी बरतते हैं, लेकिन जब बात बंद करने की बात आती है, तो लोग इतनी राहत महसूस करते हैं कि वे अक्सर उन चीजों को भूल जाते हैं जो भविष्य में दिक्कतें लेकर आ सकती है।

लोन फोरक्लोजिंग के फायदे
लोन का समय से पहले भुगतान या फोरक्लोज़िंग, कुल ब्याज लागत पर आपकी बचत बढ़ाने में मदद कर सकता है। आप पहले ऐसे लोन्स का भुगतान करके ब्याज लागत पर अधिक बचत कर सकते हैं जिनकी ब्याज दर सबसे अधिक है और/या जिनकी अवधि अधिक है। आदर्श रूप से जब भी आपके पास एक्स्ट्रा पैसे हों, तो विशेष रूप से पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड लोन और उच्च ब्याज दरों वाले दोपहिया लोन को समय से पहले भुगतान करना चाहिए। यदि आप ब्याज का बोझ कम करना चाहते हैं तो बैलेंस ट्रांसफर एक और सुविधा है। आपको अपने मौजूदा लोन्स पर अन्य उधारदाताओं द्वारा ऑफर की जा रही कम ब्याज दरों से तुलना करनी चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications