JioCoin: जियो ने हाल ही में यूजर्स को जियो कॉइन का तोहफा दिया है। लेकिन इसे आप डायरेक्ट नहीं खरीद सकते हैं। JioCoin कमाने के लिए यूजर्स रिलायंस के JioSphere ब्राउजर को यूज कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से Jio यूजर्स फ्री में JioCoins कमा सकते हैं और आसानी से रिडीम(JioCoin Redeem) कर सकते हैं।

JioCoin क्या है? (What Is JioCoin)
JioCoin एक एथेरियम लेयर 2 (Ethereum Layer 2) ब्लॉकचेन पर आधारित डिजिटल रिवार्ड टोकन है। यह JioCoin को किसी भी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंज पर खरीदा या बेचा नहीं जा सकता। JioCoin रिवार्ड पॉइंट सिस्टम की तरह काम करता है और बाजार में ट्रेड करने की बजाय इसे Jio के ऐप्स और सर्विसेस के लिए रिवार्ड के रूप में दिया जाता है।
कैसे खरीदें Jio Coin? (How to Earn Jio Coin)
Jio Coin सीधे खरीदा नहीं जा सकता। इसे कमाने के लिए JioSphere ब्राउजर का यूज करना होगा। अगर आप भी जियो कॉइन खरीदना चाहते हैं तो आपको JioSphere ब्राउजर डाउनलोड करना होगा।
- इस ऐप को जियो नंबर की मदद से साइन अप करें।
- फिर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और जियो कॉइन वॉलेट ऑप्शन का चयन करें।
- लॉग इन करने के बाद टोकन की कमाई करना शुरू कर सकते हैं।
JioCoin की लेटेस्ट कीमत क्या है? (JIO Coin price today)
"वॉलेट इन्वेस्टर" के मुताबिक, 4 मार्च, 2025 को 07:16 AM (GMT) तक, 1 JIO टोकन की कीमत 21.369 रुपये है। इसके अलावा, इस डिजिटल करेंसी का मार्केट कैप 37,536, 413 रुपये है, जिसमें 1,908,130 टोकन मौजूद है।
JioCoin का कहां करें यूज?
अगर JioCoin रिवॉर्ड पॉइंट की तरह काम करता है तो इसका यूज आप जियो मार्ट, जियो फोन रिचार्ज और दूसरे जियो के प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं। वहीं, अगर ये क्रिप्टोकरेंसी की जगह लेता है तो आप इसे बिटकॉइन की तरह सेल करके पैसे कमा सकते हैं। यूजर्स कई जियो ऐप के माध्यम से जियोकॉइन कमा सकते हैं, जिसमें जियो स्फीयर(JioSphere), जियो मार्ट(Jio Mart), जियो सिनेमा(Jio Cinema) और माय जियो(My Jio) शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो जल्द ही MyJio, JioCinema और JioMart जैसे अन्य ऐप्स पर भी JioCoins प्रोग्राम लॉन्च करेगा, जिससे यूजर्स और भी ज्यादा JioCoins कमा सकेंगे।
अगर आप भी जियो कॉइन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कमाई करने के लिए इसे खरीदना पड़ सकता है। अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। अगर इसकी डिमांड में उछाल आएगा तो सीधी बात है कि इसकी कीमत भी बढ़ेगी। यूजर्स के लिए ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
