कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार ने कहा है कि सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर्स के एम्प्लॉयीज घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करें। देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार ने कहा है कि सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर्स के एम्प्लॉयीज घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करें। देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को घर से काम करना पड़ रहा है। लेकिन हर किसी के घर में वाई-फाई या ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है जिसके जरिए वो बिना किसी परेशानी के काम कर पाए। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डाटा के मुताबिक, दिसंबर 2019 तक भारत में केवल 19.14 मिलियन वायरलाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन्स ही थे। ऐसे में लोगों को अपने मोबाइल डाटा से ही काम चलाना पड़ता है। लेकिन मोबाइल डाटा को लैपटॉप में कनेक्ट करने से डाटा खपत ज्यादा हो जाता है और आपके प्लान की एफयूपी लिमिट समय से पहले ही खत्म हो जाती है। इसी के चलते हम आपको कुछ 4जी डाटा प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
एयरटेल के 4जी डाटा प्लान्स
इस कंपनी का पहला प्लान 48 रुपये का है। इस प्लान में 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है। वहीं, दूसरा प्लान 98 रुपये का है जिसके तहत 6 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है।
रिलायंस जियो के 4जी डाटा प्लान्स
इसमें कुल 4 प्लान है जिसमें पहला प्लान 11 रुपये का है जिसके तहत यूजर्स को 80 एमबी डाटा और 75 मिनट्स जियो टू नॉन-जियो कॉलिंग के लिए दिए जा रहे हैं। दूसरा प्लान 21 रुपये का है जिसके तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा और 200 मिनट्स जियो टू नॉन-जियो कॉलिंग के लिए दिए जा रहे हैं। तीसरा प्लान 51 रुपये का है जिसके तहत यूजर्स को 6 जीबी डाटा और 500 मिनट्स जियो टू नॉन-जियो कॉलिंग के लिए दिए जा रहे हैं। चौथा प्लान 101 रुपये का है जिसके तहत यूजर्स को 12 जीबी डाटा और 1000 मिनट्स जियो टू नॉन-जियो कॉलिंग के लिए दिए जा रहे हैं। जानकारी दें कि इन चारों प्लान्स की वैधता आपके मौजूदा प्लान की वैधता जितनी होगी। वहीं, इनमें कोई FUP लिमिट भी नहीं दी गई है। पांचवा प्लान 251 रुपये का है जिसके तहत यूजर्स को 51 दिन के लिए 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। कुल मिलाकर इस प्लान में 102 जीबी डाटा मिल रहा है।
वोडाफोन के 4जी डाटा प्लान्स
वोडाफोन का पहला प्लान 16 रुपये का है जिसके तहत यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 24 घंटे की है। वहीं, दूसरा प्लान 48 रुपये का है जिसके तहत 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है। वहीं, तीसरा प्लान 98 रुपये का है जिसके तहत 6 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है।
बीएसएनएल के 4जी डाटा प्लान्स
बीएसएनएल का पहला प्लान 56 रुपये का है जिसके तहत यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 14 दिन की है। वहीं, दूसरा प्लान 198 रुपये का है जिसके तहत 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 54 दिन की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
