कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉकडाउन 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 3 मई को खत्म होने वाला कोरोना लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉकडाउन 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 3 मई को खत्म होने वाला कोरोना लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा वीडियो कॉलिंग या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप की मांग की है।

दुनियाभर के तमाम स्कूल और कोचिंग सेंटर्स की क्लासेज ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही हैं। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉलिंग ऐप की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसीलिए रिलायंस जियो एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये ऐप जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस ऐप का नाम जियोमीट है।
जियोमीट क्यों है खास, जानें फीचर्स
- जियोमीट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अलग है और ये सभी डिवाइस और सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।
- जियोमीट यूजर्स इस ऐप के जरिए अपनी सुविधा के अनुसार मीटिंग शेड्यूल कर सकेंगे।
- इसका इंटरफेस यूजर्स फ्रेंडली है।
- जियोमीट ऐप एंड्रॉइड के Google Play Store, Apple के iOS ऐप स्टोर और Mac ऐप स्टोर और Microsoft के विंडोज प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
- फिलहाल यह एप बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी यह सर्विस यूज की जा सकेगी।
- जियो जल्द ही अपनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस को कमर्शियली लॉन्च करेगा।
- इसके साथ ही आउटलुक पर जियोमीट का प्लगइन यूज कर पाएंगे इसके साथ ही यूजर्स सीधी गूगल क्रोम ब्राउजर और मोजिला फायरफॉक्स ब्राउजर पर इस सर्विस को एक्सेस कर पाएंगे।
- गूगल प्ले स्टोर पर, जियोमीट में पहले से ही 100,000 से अधिक इंस्टॉलेशन हैं।
- हालांकि, अभी तक आधाकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।
- आपको बता दें कि चौथी तिमाही में रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या तीसरी तिमाही के 37 करोड़ से बढ़कर 38.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
- पिछले हफ्ते दुनिया की बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में 43,574 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया।
- फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। भारत में टेक्नॉलजी सेक्टर में यह एफडीआई के तहत अबतक का सबसे बड़ा निवेश है।
अब जूम से होगी टक्कर
जियोकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी डिवाइस पर एचडी क्वालिटी की वीडियो ऑफर करेगा। जियोमीट की टक्कर चाइनीज सर्विस प्रोवाइड जूम से है। जूम की तरह ही जियोमीट में एक वीडियो कॉल के दौरान 100 यूजर्स शामिल हो सकते हैं। ये यूजर्स वीडियो कॉल में ईमेल आईडी और पासवर्ड (होस्ट द्वारा बनाया) या फिर गेस्ट के रूप में शामिल हो सकते हैं। लॉकडाउन के बाद बढ़ा वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल कोरोना वायरस फैलने के बाद दुनिया भर में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। इसके चलते मीटिंग और बातचीत के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अहम हो गए हैं। लॉकडाउन के बाद से जूम ने तेजी से यूजर्स बटोर लिए हैं। फेसबुक और व्हाट्सऐप ने भी वीडियो कॉलिंग का दायरा बढ़ाया है। मैसेंजर में रूम नाम का फीचर लॉन्च किया है। इसी स्थिति का लाभ लेने के लिए अब रिलायंस जियो ने भी इस स्पेस में आने का फैसला लिया है।
कई सर्विस होंगी कनेक्ट
जियो इससे पहले भी जियोचार्ट एप और जियो ग्रूप टॉक एप को वॉइस और वीडियो कॉल के लिए पेश कर चुकी है। ऐसे में रिलायंस जियो की नई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस जियोमीट को कंपनी किस तरह से मार्केट में पेश करेगी इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी बताया है कि इस सर्विस को यूजर्स पर्सनल और कॉर्पोरेट के तौर पर यूज कर पाएंगे। जियो प्लेटफॉर्म की कई सर्विस इससे कनेक्ट होंगी।
जल्द ही बदल जाएगा हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर
रिलायंस जियो इंफोकॉम के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया है कि जियो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस को जियो प्लेटफॉर्म की दूसरी सर्विसेज जैसे जियो eHealth और eEducation से कनेक्ट किया जाएगा। eHealth एप की मदद से यूजर्स वर्चुली डॉक्टर से कंसल्ट कर पाएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रीस्क्रिप्शन और दवाइयां ऑर्डर कर पाएंगे। वहीं eEducation प्लेटफॉर्म की मदद से वर्जुअल क्लासरूम क्रिएट करने में मदद मिल पाएगी। वहीं वीडियो सेशन रिकॉर्ड करने, असाइनमेंट और होमवर्क सब्मिट करने की सर्विस मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
