रिलायंस जियो ने अपने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। याद दिला दें कि फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच पिछले हफ्ते ही साझेदारी की डील हुई है जिसके तहत फेसुबक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। याद दिला दें कि फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच पिछले हफ्ते ही साझेदारी की डील हुई है जिसके तहत फेसुबक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी 5.7 बिलियन डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये में खरीदी है।

इस डील के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रिटेल और व्हॉट्सएप ने भी एक व्यापारिक साझेदारी का करार किया है। चूंकि व्हॉट्सएप भी फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी है और रिलायंस रिटेल के अंतर्गत जियो मार्ट आता है तो जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ फेसबुक की डील के तहत जियो मार्ट ने अपनी सर्विसेज भी व्हॉट्सअप के जरिए देने की शुरुआत कर दी है।
जियो मार्ट ने जारी किया व्हॉट्सअप नंबर
- रिलायंस के वेंचर जियो मार्ट ने व्हॉट्सएप नंबर जारी कर दिया है और ये नंबर 88500 08000 है।
- इस नंबर के जरिए आप घर बैठे-बैठे ग्रॉसरी यानी किराना के सामान के ऑर्डर कर सकते हैं।
- हालांकि अभी होम डिलीवरी की सुविधा नहीं शुरू की गई है।
- ग्राहक ऑर्डर करने के बाद किराना स्टोर या जियो मार्ट स्टोर पर जाकर सामान ला सकते हैं।
जानिए कहां शुरू हुई है ये सर्विस, फिलहाल कैश में होगा पेमेंट
- अभी जियो मार्ट के इस सुविधा को फिलहाल मुंबई के तीन सबअर्बन क्षेत्रों में शुरू किया है जिनके नाम जैसे नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में ये सर्विस शुरू की है।
- फिलहाल ग्राहकों को कैश में पेमेंट करना होगा स्टोर से खुद जाकर अपना ऑर्डर लेना होगा।
- रिलायंस की योजना इस सर्विस को पूरे देश में लागू करने की है और आगे चलकर इस सर्विस में काफी कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है।
जान लिजिए क्या है पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले जियो मार्ट का व्हॉट्सअप नंबर 88500 08000 अपने स्मार्टफोन में सेव कर लें।
- इसके बाद जियोमार्ट व्हॉट्सएप नंबर सेव करने वाले ग्राहक के चैट विंडो पर एक लिंक भेजेगा जो कि सिर्फ 30 मिनट तक एक्टिव रहेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद कस्टमर को एक नया पेज ओपन करना होगा जिसपर कस्टमर को अपना पता और फोन नंबर जैसी कुछ जानकारी सेव करनी होगी।
- जरूरी डिटेल भरने के बाद जियो मार्ट ग्राहक के व्हॉट्सएप पर अपने यहां मौजूद सामानों की एक लिस्ट भेजेगी।
- कस्टमर उस सामान की लिस्ट में से अपने पसंदीदा सामान को चुनकर ऑर्डर भेज देगा।
- बता दें कि इसके बाद कस्टमर का ऑर्डर और उसकी डिटेल्स जियो मार्ट या आसपास के किराना स्टोर को भेज दिए जाएंगे।
- सबसे आखिर में कस्टमर को उसी व्हॉट्सएप नंबर पर ये जानकारी मिल जाएगी कि आसपास के किस किराना दुकान या जियो मार्ट स्टोर को उसका ऑर्डर भेजा गया है और वो कितनी देर में उस ऑर्डर को जाकर ले सकता है।
जियो प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी खरीद रही फेसबुक
आरआइएल जियोमार्ट की इस सर्विस को पूरे देश में शुरू करने की योजना बना रहा है। समझौते के तहत फेसबुक जियो प्लेटफॉर्म में 9.9 फीसद हिस्सेदारी खरीद रही है। अर्थात वह जियो प्लेटफॉर्म्स में 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दोनों कंपनियों के बीच हुए इस समझौते के बाद रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट वैल्यूएशन 45,527.62 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,29,084.62 करोड़ रुपये पर आ गया था।
3 करोड़ किराना दुकानों को होगा फायदा
जियो-फेसबुक डील के बाद आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा था कि वे इस समझौते से काफी उत्साहित हैं। वहीं उन्होंने कहा था कि जियो मार्ट जियो का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जानकारी दें कि जियोमार्ट और फेसबुक के व्हाट्सएप की 3 करोड़ छोटी भारतीय किराना दुकानों को ऑनलाइन लाने की योजना है। वहीं, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने जियो को भारत में अप्रत्याशित परिवर्तन लेकर आने वाली कंपनी बताया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी ने 4 साल से भी कम समय में 38.80 करोड़ से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
