रिलायंस जियो ने होली के दिन अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों प्लान्स को वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में पेश किया है। इनकी कीमत 2,878 और 2,998 रुपये है।
नई दिल्ली, मार्च 18। रिलायंस जियो ने होली के दिन अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों प्लान्स को वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में पेश किया है। इनकी कीमत 2,878 और 2,998 रुपये है। खास बात है कि इनमें आपको सालभर के लिए 2 जीबी और 2.5 जीबी डेटा मिलने जा रहा है। दोनों ही प्लान कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट हो चुके हैं। तो अगर आप वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में अच्छा और ज्यादा जीबी वाले प्लान खोज रहे है तो आपके लिए यह बढ़िया ऑफर है।

दो नए प्लान लॉन्च
जियो का 2,878 रुपये का डब्लूएफएच प्लान
रिलायंस जियो का 2878 रुपये का प्रीपेड प्लान ग्राहकों को 365 दिनों के लिए रोज 2GB डेटा ऑफर करता है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको कुल 730GB जीबी डेटा मिल जाएगा। एक बार डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps तक रह जाएगी। चूंकि यह वर्क फ्रॉम होम डेटा प्लान है, इसलिए इसमें वॉइस कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनिफिट्स नहीं मिलते।
जियो का 2,998 रुपये का डब्लूएफएच प्लान
जियो के नए 2998 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिनों के लिए रोज 2.5GB डेटा दिया जाएगा। यानी एक साल में आपको कुल 912.5GB डेटा मिल जाएगा। एक बार डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps तक रह जाएगी। चूंकि यह वर्क फ्रॉम होम डेटा प्लान है, इसलिए इसमें वॉइस कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनिफिट्स नहीं मिलते।
जियो के बाकी वर्क फ्रॉम होम प्लान
कंपनी के पास 3 और वर्क फ्रॉम होम प्लान हैं, जिनकी कीमत 181 रुपये, 241 रुपये और 301 रुपये है। ये तीनों ही प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 181 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 30 जीबी, 241 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 40 जीबी और 301 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 50 जीबी डेटा दिया जाता है।
जियो 2999 प्लान डिटेल्स
इस प्लान के साथ कंपनी हर रोज 2.5 जीबी डेटा के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी देता है, इस हिसाब से ये प्लान कुल मिलाकर 912.5GB डेटा आपको देगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ जियो सिनेमा, जियो टीवी के अलावा जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी का फ्री एक्सेस दिया जाता है।
300 रुपये से कम में वर्क फ्रॉम होम प्लान
Vi का 299 रुपये का प्लान
वोडाफोन-आइडिया का 299 रुपये का प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा ऑफर करता है। प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, और इस तरह कुल डेटा 42 जीबी हो जाता है।
Vi का 269 रुपये का प्लान
वोडाफोन आइडिया का यह प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि इसमें रोज सिर्फ 1 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा 28 जीबी होता है।
Jio का 299 रुपये का प्लान
जियो प्लान में आपको 28 दिनों के लिए रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा 56 जीबी हो जाता है।
Jio का 239 रुपये का प्लान
यह प्लान वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये के प्लान जैसा है। इसमें 28 दिनों के लिए रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
Airtel का 239 रुपये का प्लान
यह प्लान भी 28 दिन वाला ही है। प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज सिर्फ 1 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा 28 जीबी होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications