टेलिकॉम सेक्टर में चल रही हलचल के बीच कई टेलिकॉम कंपनियां अपने प्लान्स की कीमत में बढ़ोत्ती कर रही है। दिसंबर 2019 में टैरिफ महंगा होने के बाद कंपनी के प्रीपेड प्लान्स में काफी बदलाव आए हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम सेक्टर में चल रही हलचल के बीच कई टेलिकॉम कंपनियां अपने प्लान्स की कीमत में बढ़ोत्ती कर रही है। दिसंबर 2019 में टैरिफ महंगा होने के बाद कंपनी के प्रीपेड प्लान्स में काफी बदलाव आए हैं। जियो कंपनी ने अपने प्लान की कीमत को 40% तक महंगा किया है। हालांकि, इनमें अब पहले से ज्यादा बेनिफिट भी ऑफर किए जा रहे हैं। बता दें कि जियो अपने यूजर्स को बेस्ट प्रीपेड प्लान ऑफर करता आया है। जबकि अगर वहीं, यूजर्स की बात करें तो उन्हें वे प्लान अधिक पसंद हैं, जिनमें ज्यादा डेली डेटा ऑफर किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे रिलायंस जियो के कुछ बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में जिनमें ग्राहकों को ज्यादा डेटा मिल रहा है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन : 250 से कम के प्लान, चेक करें सबसे दमदार कौन? ये भी पढ़ें
जियो के इस प्लान में रोज 2जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा
जियो के 249 रु के प्लान में रोज 2जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ जियो-टू-जियो नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जबकि दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 1000 मिनट्स दिए जा रहे हैं। प्लान की एक और खासियत है कि इसमें जियो ऐप्स और सर्विसेज का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो के इस प्लान में 51 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा डेली
रिलायंस जियो का एक 251 रु का प्लान है। बता दें कि जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए जिन्हें केवल डेटा से मतलब है। 51 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में रोज 2जीबी डेटा मिलता है। कंपनी इस प्लान को क्रिकेट डेटा पैक के नाम से ऑफर कर रही है। प्लान में किसी प्रकार का कॉलिंग या डेली फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं दिया जा रहा।
56 दिन की वैलिडिटी के साथ 2जीबी डेटा
रिलायंस जियो का 444 रुपये का प्लान काफी अच्छा है। इस में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में रोज 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 2000 मिनट्स मिलते है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाला यह प्लान जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
जियो के इस प्लान में हाई-स्पीड डेटा 84 दिन की वैलिडिटी के साथ
जियो का 599 रुपये वाला प्लान है जो कि ज्यादा डेटा के साथ उपलब्ध है। जियो के इस प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को रोज 2जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 3000 मिनट्स मिलते हैं। 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में जियो सिनेमा, जियो सावन, जियो टीवी और जियो न्यूज जैसे ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
