Jio Financial Services news: आखिरकार जियो फाइनेंशियल के शेयर को शेयर बाजारों के सभी इंडेक्स से हटा दिया गया। आज जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू हुई तो जियो फाइनेंशिलय का शेयर किसी भी इंडेक्स में नहीं रहा। बीएसई की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
बीएसई की तरफ से दी जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर बनी कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएसएफएल) को 1 सितंबर 2023 से सभी एसएंडपी बीएसई इंडेक्स से हटा दिया गया। बीएसई एक्सचेंज ने एक रिलीज में कहा कि 1 सितंबर की सुबह शेयर बाजार खुलने के पहले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएसएफएल) को इन सभी इंडेक्स से हटा दिया गया।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में बीते 2 दिनों से सर्किट नहीं लगा है। इसके चलते अब बीएसई एक्सचेंज इसको अपने सभी इंडेक्स से हटाने की प्रक्रिया को कल पूरा करेगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएसएफएल) 21 अगस्त 2023 को लिस्ट हुई थी। इसे पहले तीसरे दिन सभी इंडेक्स से हटाया जाना था, लेकिन इसमें लगातार लोअर सर्किट के चलते यह नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब इसे हटाया जा रहा है। वैसे भी इस शेयर को अस्थायी रूप से प्रमुख इंडाइसेज में जोड़ा गया था।
21 अगस्त को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ था। उस वक्त इस शेयर की बीएसई पर 265 रुपये और एनएसई पर 262 रुपये के स्तर पर लिस्टिंग हुई थी। हालांकि बाद में लगातार चार दिन तक इस शेयर में लोअर सर्किट लगा, लेकिन आज इस शेयर में अपर सर्किट भी लगा, लेकिन वह बाद में खुल गया है। आज जियो फाइनेंशियल का शेयर 233.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एक समय पर इस शेयर में 242.80 रुपये का अपर सर्किट भी लगा था। आज इस शेयर में जहां लो स्तर 231.15 रुपये का रहा वहीं उच्चतम स्तर 242.80 रुपये का रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
