टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए नए ऑफर का एलान किया है। अब जियो फाइबर के ग्राहकों को 1 साल की अमेजन प्राइम मेंबरशिप बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिलेगी।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए नए ऑफर का एलान किया है। अब जियो फाइबर के ग्राहकों को 1 साल की अमेजन प्राइम मेंबरशिप बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिलेगी। अमेजन प्राइम की मेंबरशिप आम तौर पर सालाना 999 रुपये है।

जियो इस बेनेफिट को गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टिटेनियम प्लान्स के साथ उपलब्ध होगा।यह बेनेफिट जियो फाइबर के नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए है जो गोल्ड या उससे ज्यादा के रिचार्ज करने वाले इस ऑफर के लिए योग्य होंगे। सिल्वर और ब्रॉन्ज प्लान वाले ग्राहक जियो फाइबर गोल्ड या उससे ज्यादा के प्लान में अपग्रेड करके ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
ग्राहक ऐसे लें प्लान का फायदा
इसके लिए जियो फाइबर यूजर को सबसे पहले रिचार्ज करना है और जियो फाइबर के गोल्ड या ज्यादा के प्लान को एक्टिवेट करना होगा। फिर MyJio ऐप या Jio.com पर जाएं और अपने जियो फाइबर अकाउंट में लॉगइन करें। इसके बाद 1 ईयर अमेजन प्राइम मेंबरशिप बैनर पर क्लिक करना होगा और अमेजन प्राइम अकाउंट में साइन इन करें। जियो फाइबर यूजर्स के लिए अमेजन प्राइम ऑफर का मतलब है कि वे अमेजन प्राइम मेंबरशिप के सभी फायदों को ले पाएंगे जैसे फ्री प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन, प्रोडक्ट्स की फ्री फास्ट डिलिवरी, टॉप डील्स का एक्सेस, ऐड-फ्री प्राइम म्यूजिक, प्राइम गेमिंग और प्राइम रीडिंग।
ग्राहकों को पहले से मिल रहा डिज़नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन
बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने डिज़नी + हॉटस्टार के साथ मिलकर जियो प्रीपेड यूजर्स के लिए 1 साल के डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन का एलान किया था। इसके लिए यूजर को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। यह फायदा नए व पुराने सभी जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जियो ने कंपनी के 401 रुपये वाले मंथली, 2599 रुपये वाले सालाना प्रीपेड पैक और 612 रुपये से लेकर 1208 रुपये तक के डेटा एड ऑन वाउचर्स पर 1 साल के डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन की पेशकश की है।
401 रुपए के प्लान की खासियत
बता दें कि 401 रुपए के मंथली प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें 90जीबी डाटा मिलता है। इसमें प्रतिदिन 3जीबी फास्ट डाटा के साथ 6जीबी अतिरिक्त डाटा मिलता है। इसके अलावा जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें नॉन जियो यूजर्स के लिए 1000 मिनट्स मिलेंगे। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त में मैसेज भेज सेकेंगे। जियो के 2599 के प्लान पर 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें सालभर तक अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस भेजे जा सकेंगे। इसके साथ ही नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट दिए जाएंगे। इस प्लान पर जियो की तरफ से कुल 720जीबी डेटा दिया जाएगा। इसमें से रोजाना 2जीबी फास्ट डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 10जीबी अतिरिक्त डाटा दिया मिलेगा। इन दोनों के प्लान के साथ जियो एप का कंपलीमेंटरी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications