भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है। लेकिन इस बार रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को झटका दिया है।
नई दिल्ली: भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है। लेकिन इस बार रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को झटका दिया है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को झटका देते हुए दो सस्ते प्री-पेड प्लान बंद कर दिए हैं। जियो ने 49 रुपये और 69 रुपये वाले दो प्लान बंद कर दिए हैं। ये दोनों प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए थे। बता दें कि इन दोनों प्लान को इसी साल फरवरी में कंपनी ने जारी किया था और अब महज छह महीने के भीतर इसे बंद कर दिया है।

ये दो प्लान 49 रुपये और 69 रुपये के थे, जो खासतौर पर सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए लाए गए थे। ये प्लान अब रिलायंस जियो की वेबसाइट से हटा लिए गए हैं, जिसका सीधा मतलब है कि यूजर्स अब इनका रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। रिलायंस जियो ने इन्हें छोटी वैलिडिटी वाले प्लान नाम दिया था। यानी ये कम दिन की वैधता वाले प्लान थे। इनका इस्तेमाल वो यूजर्स कर पाते थे जिन्हें सस्ते प्लान की तलाश हो।
49 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान
बता दें कि रिलायंस जियो के ये दोनों ही प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे। दोनों में अलग-अलग तरह की सुविधाएं मिलती थीं। इन्हें करीब 5 महीने पहले लाया गया था। 49 रुपये वाले प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क के लिए 250 नॉन-जियो मिनट्स और 25 एसएमएस मिल जाते थे। इंटरनेट के लिए ग्राहकों को 2 जीबी डेटा दिया जाता था। वहीं, 69 रुपये वाले प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क के लिए 250 नॉन-जियो मिनट्स और 25 SMS मिल जाते थे। इंटरनेट के लिए ग्राहकों को हर रोज .5GB डेटा मिलता था। इस तरह यूजर्स 14 दिन की वैलिडिटी में कुल 7GB डेटा का इस्तेमाल कर पाते थे। दोनों ही प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता था।
जियो का अब सबसे सस्ता प्लान
रिलायंस जियो के 49 रुपये और 69 रुपये के दोनों प्लान्स के बंद हो जाने के बाद अब जियोफोन यूजर्स के लिए 75 रुपये वाले प्लान सबसे सस्ता प्लान बन गया है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है और रोज 0.1GB डेटा मिलता है। इस तरह यूजर्स कुल 3 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क के लिए 500 नॉन-जियो मिनट्स और 50 SMS मिल जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।
जियो के अन्य सस्ते प्लान
अगर आपके पास जियोफोन है तो उसे रीचार्ज करवा करके इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। जियोफोन यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने कुछ प्लान्स पेश किए हैं। इसमें एक प्लान 185 रुपये वाला है जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा का लाभ दिया जाता है यानी पूरी वैधता के दौरान कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। इतना ही नहीं, 185 रुपये वाले रीचार्ज में जियोफोन यूजर्स को जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट्स मिलता है। साथ ही 100 एसएमएस का भी फायदा हर दिन दिया जात है। वही जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमंट्री सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा।
इसके अलावा जियो फोन यूजर्स 125 रुपये और 155 रुपये वाला प्लान भी रीचार्ज करवा सकते हैं। जियो 125 रुपये और 155 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड जियो टू जियो व लैंडलाइन फ्री कॉलिंग, गैर-जियो नंबर पर 500 कॉल और 300 एसएमएस मिलेगा। हालांकि दोनों प्लान में डेटा अलग-अलग मिलेगा। 125 रुपये वाले प्लान में 14 जीबी डाटा और 155 वाले प्लान में 28 जीबी डाटा मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications