नयी दिल्ली। Coronavirus महामारी के कारण घोषित किए गए लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग घरों से काम कर रहे हैं। इससे डेटा की जरूरत और खपत दोनों बढ़ी हैं। खपत और उपयोग बढ़ने से इंटरनेट की स्पीड भी प्रभावित होती है। साथ ही नेटवर्क में भी दिक्कत आने लगती है। हालांकि कुछ टेलीकॉम कंपनियों ने अधिक डेटा और बेहतर स्पीड देनी शुरू की है। मगर तेज स्पीड आपको फाइबर या ब्रॉडबैंड में ही मिल सकती है। जहां तक मोबाइल डेटा से काम करने की बात है तो कई बार वाई-फाई हॉटस्पॉट के साथ-साथ मोबाइल डेटा इंटरनेट भी अच्छी स्पीड पर नहीं चलता। ऐसे में डेटा की खपत का अंदाजा नहीं लगता। अगर आपका बैलेंस खत्म होने वाला हो तो आपको इसकी जानकारी नहीं मिल पाएगी, जो एक नयी समस्या बन सकती है। हम आपको बताते हैं बैलेंस जानने का तरीका।
बिना इंटरनेट के जानें बैलेंस
अकसर मोबाइल ग्राहक एक से अधिक महीने का रिचार्ज करवाते हैं, जिससे आपके लिए ये याद रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि अगली बार रिचार्ज कब करवाना होगा। ऐसी स्थिति में आपके लिए थोड़े-थोड़े समय पर बैलेंस चेक करना आवश्कयक है। वैसे तो आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद किसी भी टेलीकॉम कंपनी की ऐप से बैलेंस चेक कर सकते हैं। मगर मोबाइल डेटा या वाई-फाई आपके पास न हो तो आप क्या करेंगे। ऐसे समय पर आप USSD कोड्स के जरिए अपना बाकी बैलेंस और वैलिडिटी जान सकते हैं। आइये जानते हैं सभी कंपनियों के यूएसएसडी कोड्स।
जियो और बीएसएन के खास यूएसएसडी कोड
अगर आप जियो ग्राहक हैं तो आपको कुछ खास नहीं करना। आपको सिर्फ 1299 पर कॉल करनी होगी। जब आप कॉल करेंगे तो वो एक ही रिंग के बाद कट जाएगी। कॉल कटने के बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके पास मौजूदा बैलेंस की जानकारी दी गई होगी। वहीं बीएसएनएल ग्राहक अगर बैलेंस जानना चाहें तो आप अपने बीएसएनएल नंबर से *123# या *124*1# डायल कर सकते हैं। समय समय पर बैलेंस चेक करने से आपको वैलिडिटी का पता रहेगा ताकि असमय बैलेंस खत्म होने से दिक्कत का सामना न करना पड़े।
एयरटेल और वोडा ग्राहकों के लिए कोड
एयरटेल ग्राहक *123# डायल करें। इससे पहले आपको मेन बैलेंस बताया जाएगा। उसके बाद आपके पास और विकल्प आएंगे, जिनसे इंटरनेट पैक की जानकारी मिल जाएगी। उसके लिए आपको अन्य बैलेंस जानने के लिए 1 लिख कर भेजना होगा। साथ ही आप *123*51# डायल करें और फिर आपको 1 एंटर कर मैसेज सेंड करना होगा। इससे भी आपको डेटा की जानकारी मिल जाएगी। वोडाफोन ग्राहक *111# या फिर *141# डायल करना होगा, जिससे आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे और मेन बैलेंस दिखेगा। इन विकल्पों में दूसरा इंटरनेट यूसेज के लिए होगा। आइडिया ग्राहक *130# डायल करके आगे के प्रोसेस से डेटा की जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

FD करने वालों के लिए सुनहरा मौका, इन 4 बैंकों ने बदली ब्याज दरें, जानें कहां मिल रहा 8.10% तक फायदा

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: 12 मार्च को सस्ता हुआ सोने-चांदी का भाव, चेक करें आज के नए रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

LPG Gas: गैस कनेक्शन रखने वालों को करना होगा यह जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Ladli Behna Yojana: इस दिन खाते में आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त! जानें ₹1500 चेक करने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications