टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं। रिलायंस जियो समेत एयरटेल और वोडाफोन के प्लान में भी काफी बदलाव हुए।
नई दिल्ली: टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं। रिलायंस जियो समेत एयरटेल और वोडाफोन के प्लान में भी काफी बदलाव हुए। प्लान्स के महंगा होने के बाद इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स में भी बड़े बदलाव हुए हैं। यूजर्स की जहां तक बात है उन्हें सबसे ज्यादा मतलब कॉलिंग और प्लान में मिलने वाले डेली डेटा बेनिफिट से होता है। जानकारी दें कि टैरिफ के महंगा होने के बाद भी ये कंपनियां 100 रुपये से कम के कुछ प्लान्स भी ऑफर कर रही हैं, जिनमे कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेस्ट प्लान्स के बारे में। जियो, एयरटेल और वोडाफोन और BSNL : बेस्ट प्लान डेली मिलेगा 2GB डेटा ये भी पढ़ें
रिलायंस जियो के 100 रुपये से कम के बेहतरी प्लान
75 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 75 रु का यह प्लान केवल जियो फोन यूजर्स के लिए है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कुल 3जीबी डेटा मिलता है। 50 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड और नॉन-जियो नेटवर्क्स के लिए 500 मिनट्स मिलते हैं। प्लान के साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
69 रुपये वाला प्लान
यह प्लान भी जियो फोन यूजर्स के लिए है। 25 फ्री एसएमएस और 7जीबी डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन है। प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं, दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इसमें 250 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान में भी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
एयरटेल के 100 रुपये से कम के काफी सस्ते प्लान
19 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में देशभर में किसी भी नेटवर्क पर करने के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। दो दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कुल 200MB डेटा मिलता है। इस प्लान में फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता।
49 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह स्मार्ट रिचार्ज 28 दिन की वैलिडिटी और 100एमबी डेटा के साथ आता है। प्लान को रिचार्ज कराने पर 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
79 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस स्मार्ट रिचार्ज में आपको 64 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। 200MB डेटा के साथ आने वाले इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में प्रति मिनट 60 पैसे की दर से चार्ज किया जाता है।
वोडाफोन के 100 रुपये से कम के प्लान
19 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन का यह प्लान दो दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ 200MB डेटा मिलता है। प्लान की एक और खासियत है कि इसमें वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
