नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत गरीबों के बैंक खाते खोले जाने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत किसी का भी जीरो बैलेंस अकाउंट खुलता है। जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने के साथ ही मोदी सरकार का लक्ष्य गरीबों को हर तरह की मदद के लिए पैसे सीधे उनके खाते में भेजने का भी था। केंद्र सरकार की तरफ लोगों को भेजी जाने वाली आर्थिक मदद सीधे उनके अकाउंट में आती है। इनमें गैस सब्सिडी, पेंशन, किसान योजना की किस्त आदि शामिल हैं। कोरोनावायरस के बीच जारी लॉकडाउन में गरीबों और प्रभावित लोगों की विभिन्न तरीकों से मदद करने के लिए भी केंद्र सरकार ने जनधन योजना का ही सहारा लिया और इस योजना के तहत खोले गए खातों में रकम भेजी। सरकार की तरफ से आर्थिक मदद के अलावा भी इस योजना के तहत खाता खुलवाने के ढेरों फाएदे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इस योजना के तहत बच्चों का भी खाता खुलवाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका तरीका।
कम से कम 10 साल उम्र हो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनधन योजना के तहत 10 साल से अधिक आयु के नाबालिग बच्चों का खाता खुलवाया जा सकता है। आपके पास सरकार की तरफ से जारी वेरिफाइड आईड प्रूफ हैं तो आप इस योजना के तहत खुलवा सकते हैं। बच्चों के मामले में इस योजना के तहत खाते का रखरखाव माता-पिता या अभिभावक के हाथ में ही होगा। साथ ही खाते से लेन-देन के लिए बच्चे के नाम पर ही एटीएम कार्ड भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा 18 साल का होने पर आईडी प्रूफ जमा करने के बाद बैंक अकाउंट का पूरा संचालन उस बच्चे (जो अब कानूनन व्यस्क होगा) को दे दिया जाएगा।
कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए
यदि आप अपने बच्चे का खाता खुलवाना चाहते हैं तो अपने एड्रेस का कोई प्रूफ, जिनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट या राशन कार्ड शामिल हैं, को फॉर्म के साथ जमा करना होगा। अगर इनमें से कोई प्रूफ आपके पास न हो तो केंद्र सरकार की तरफ से जारी अन्य दस्तावेजों में से कोई पहचान प्रूफ दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपके पास एक खास विकल्प भी है। आप इस योजना की वेबसाइट के अलावा किसी बैंक की साइट से भी इसका फॉर्म डाउनलोड करें और जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर दें।
जन धन योजना के अन्य फायदे :
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं
- 30000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है
- देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
- 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर
- सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में
- बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान
- जमा राशि पर ब्याज मिलता है
- ये योजना ग्रामीण और शहरी सभी लोगों के लिए है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
