महामारी के दौरान सरकार ने जनधन खातों में पैसा ट्रांसफर किया है। लेकिन, क्या आपके खाते में पैसा आया? ज्यादातर खाताधारक अभी भी बैलेंस पता करने के लिए अपने बैंक के ब्रांच जाते हैं।
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। महामारी के दौरान सरकार ने जनधन खातों में पैसा ट्रांसफर किया है। लेकिन, क्या आपके खाते में पैसा आया? ज्यादातर खाताधारक अभी भी बैलेंस पता करने के लिए अपने बैंक के ब्रांच जाते हैं। लेकिन महामारी के कारण बैंक जाना संभव नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको बैंलेंस जानने का एक बेहद आसान तरीका बताएंगे। Jandhan Account : मिस्ड कॉल देकर पता करें बैलेंस, बड़े काम का है ये नंबर

मिस कॉल से मिलेगा बैलेंस डिटेल
जनधन खाताधारक बैंकों के हेल्पलाइन नंबर पर मिस कॉल करके अपने खाते में जमा रकम की जानकारी पा सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपका नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए अपनी खबर के जरिए जानते है कि बस एक मिस कॉल के जरिए आपको पता चल जाएगा कि जनधन खाते में पैसा जमा हुआ है या नहीं।
एसबीआई अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका
- सबसे पहले आपको भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के खाताधारक कस्टमर केयर नंबर 18004253800 और 1800112211 पर कॉल करनी होगी।
- उसके बाद भाषा चुनें। फिर रजिस्टर्ड नंबर के लिए '1' चयन करें।
- बैलेंस और लास्ट पांच टांजेक्शन जानने के लिए "1" दबाएं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 92237 66666 पर कॉल करके ऐसा कर सकते हैं।
- खाताधारक को रजिस्ट्रेशन के लिए 09223488888 पर एक मैसेज करना होगा। इस मैसेज में ग्राहक को 'REG AccountNumber' लिखकर भेजना होगा।
पीएनबी अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका
BAL (space) 16 डिजिट का अंकाउंट नंबर लिखबर 5607040 पर एसएमएस करें। उसके बाद खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18001802223 या 01202303090 पर मिस कॉल करके एसएमएस के जरिए अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं। यह सर्विस बचत खाते और चालू खाते दोनों के लिए है। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो इस सर्विस को खाताधारक नजदीक के ब्रांच पर जाकर चालू करवा सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका
बता दें कि ग्राहक अपने खाते का बैलेंस जानने के लिए 9594612612 पर मिस कॉल दे सकते हैं। इसका अलावा ग्राहक अपने खाते के बैलेंस की जानकारी जानने के लिए 'IBAL' लिखकर 9215676766 पर मैसेज कर सकते हैं। जबकि स्टेटमेंट के लिए 9594613613 डायल करना होगा। वहीं मिनी स्टेटमेंट के लिए 'ITRAN' टाइप करके 9215676766 पर भेज दें।
एचडीएफसी अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका
एचडीएफसी मिस्ड कॉल के मार्फत न सिर्फ बैलेंस की जानकारी उपलब्ध कराता है, बल्कि मिनी स्टेटमेंट जानने के अलावा चेक बुक भी मंगा सकते हैं। बैलेंस जानने के लिए टोल-फ्री नंबर 18002703333, मिनी स्टेटमेंट के लिए 18002703355, चेक बुक मंगाने के लिए 18002703366 पर अकाउंट स्टेटमेंट जानने के लिए 1800 270 3377 पर कॉल कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग के लिए 18002703344 नंबर पर कॉल की जा सकती है।
एक्सिस बैंक के ग्राहक इस तरह जानें बैलेंस
अगर आप एक्सिस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18004195959 पर कॉल करके अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।
वहीं मिनी स्टेटमेंट जानने के लिए ग्राहक 18004196969 पर कॉल कर सकते हैं। जबकि, 08048336262 नंबर पर कॉल करके ग्राहक तुरंत अपना मोबाइल रिचार्ज करवा सकते हैं।
ओबीसी बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका
अगर आपका खाता ओबीसी बैंक में है तो इस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8067205767 नंबर पर मिस कॉल करके अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक 1800-180-1235 नंबर पर कॉल करके बैंक के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक इस तरह जाने बैलेंस
इस बैंक के ग्राहक 09015135135 पर मिस कॉल करके अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक के ग्राहक इस तरह जानें बैलेंस
इस बैंक के ग्राहक 18008431122 पर मिस कॉल देकर अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। वहीं, 18008431133 पर कॉल करके अपना मिनी स्टेटमेंट जान सकते हैं।
सीओ बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका
को-ऑपरेटिव बैंक में अगर आपका खाता है तो इस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 09278792787 या 1800-274-0123 नंबर पर कॉल करके अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।
फायदे की बात
1. जनधन खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
2. खाता धारक को निशुल्क मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलती है।
3. जनधन खाता धारक आपने खाते से 10 हजार रुपये का ओवरड्राफ्ट कर सकता है। यानी खाते में पैसा नहीं होने पर भी वह 10 हजार रुपये निकाल सकता है। हालांकि यह सुविधा खाता खुलवाने के कुछ महीने बाद मिलती है।
4. इस खाते के साथ निशुल्क दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होता है।
5. इसमें 30 हजार का बीमा भी होता है। खाताधारक के निधन पर उसके द्वारा नामित व्यक्ति को यह मिलता है।
6. खाताधारक इस खाते के जरिए आसानी से बीमा और पेंशन योजना की खरीद कर सकता है।
7. इस खाते में कोई न्यूनतम बैंलेस की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप चेक बुक की सुविधा ले रहे हैं तो आपको न्यूनतम बैंलेस मेंटेन करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications