ixigo IPO Subscription Status: ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) का IPO का आज दूसरा दिन है. 10 जून से खुला ये पब्लिक इश्यू मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे तक 3.5 गुना भर चुका है. निवेशक IPO में 12 जून तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी IPO के जरिए 740 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 88 से 93 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड को तय किया है. इससे पहले प्री-IPO के जरिए कंपनी ने 333 करोड़ रुपए जुटाए. ग्रे मार्केट के लिहाज से IPO की बंपर लिस्टिंग हो सकती है.
ixigo IPO Subscription Status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 0.32
NIIs 7.38
रिटेल 7.04
कुल 3.47
फ्रेश इश्यू और OFS में होगी हिस्सा बिक्री
IPO में कंपनी 120 करोड़ रुपये के लिए नए शेयर यानी फ्रेश शेयर जारी करेगी. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 66.68 मिलियन शेयरों की बिक्री होगी. इसके जरिए 620 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. OFS में कंपनी के प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. निवेशकों को हर लॉट में 161 शेयर मिलेंगे.
12 जून को बंद हो जाएगा IPO
रिटेल निवेशकों को IPO में कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी. एक लॉट के लिए 14,973 रुपए का निवेश करना होगा. अधिकतम निवेश 13 लॉट के लिए होगा. इसके लिए 194,649 रुपए का भुगतान करना होगा. IPO 12 जून को बंद होगा, फिर 13 जून को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. NSE और BSE पर शेयरों की लिस्टिंग 18 जून को होगा. Axis Capital, Dam Capital Advisors Ltd और JM Financial बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है.

25% प्रीमियम पर शेयर
ग्रे मार्केट में IPO प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहा है. ixigo IPO GMP पर 23 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ये दर्शाता है कि शेयर की लिस्टिंग प्रीमियम पर हो सकती है. ग्रे मार्केट में शेयर 116 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. यानी शेयर करीब 25 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा, जबकि अपर प्राइस बैंक 93 रुपए प्रति शेयर है.
क्या करती है इक्सिगो?
इक्सिगो, एक टेक बेस्ड ट्रैवल कंपनी है, जोकि रेलवे, फ्लाइट्स, बसों और होटलों की बुकिंग करने के कारोबार से जुड़ी हुई है. साथ ही ट्रैवल प्लानिंग का भी काम करती है. FY23 में कंपनी को 23.4 करोड़ रुपए कुल प्रॉफिट हुआ था, जोकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 21.09 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 32% की ग्रोथ दर्ज की गई थी. ये 501.3 करोड़ रुपए रहा था. FY24 के शुरुआती 9 महीने में प्रॉफिट में 252% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि 65.7 करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?



Click it and Unblock the Notifications
