ixigo IPO: ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) का IPO आज 10 जून से खुल गया है. निवेशक IPO में सोमवार सो 12 जून तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO के लिए 88 से 93 रुपए का प्राइस बैंड को तय किया है. रिटेल निवेशकों के लिए IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों ने पैसा लगाएं. प्री-IPO के जरिए कंपनी ने 333 करोड़ रुपए जुटाए हैं. बता दें कि पब्लिक इश्यू के जरिए इक्सिगों की योजना 740 करोड़ रुपए जुटाने की है.
फ्रेश इश्यू और OFS में होगी हिस्सा बिक्री
IPO में कंपनी 120 करोड़ रुपये के लिए नए शेयर यानी फ्रेश शेयर जारी करेगी. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 66.68 मिलियन शेयरों की बिक्री होगी. इसके जरिए 620 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. OFS में कंपनी के प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. निवेशकों को हर लॉट में 161 शेयर मिलेंगे.
12 जून को बंद हो जाएगा IPO
रिटेल निवेशकों को IPO में कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी. एक लॉट के लिए 14,973 रुपए का निवेश करना होगा. अधिकतम निवेश 13 लॉट के लिए होगा. इसके लिए 194,649 रुपए का भुगतान करना होगा. IPO 12 जून को बंद होगा, फिर 13 जून को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. NSE और BSE पर शेयरों की लिस्टिंग 18 जून को होगा. Axis Capital, Dam Capital Advisors Ltd और JM Financial बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है.

25% प्रीमियम पर शेयर
ग्रे मार्केट में IPO प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहा है. ixigo IPO GMP पर 23 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ये दर्शाता है कि शेयर की लिस्टिंग प्रीमियम पर हो सकती है. ग्रे मार्केट में शेयर 116 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. यानी शेयर करीब 25 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा, जबकि अपर प्राइस बैंक 93 रुपए प्रति शेयर है.
क्या करती है इक्सिगो?
इक्सिगो, एक टेक बेस्ड ट्रैवल कंपनी है, जोकि रेलवे, फ्लाइट्स, बसों और होटलों की बुकिंग करने के कारोबार से जुड़ी हुई है. साथ ही ट्रैवल प्लानिंग का भी काम करती है. FY23 में कंपनी को 23.4 करोड़ रुपए कुल प्रॉफिट हुआ था, जोकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 21.09 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 32% की ग्रोथ दर्ज की गई थी. ये 501.3 करोड़ रुपए रहा था. FY24 के शुरुआती 9 महीने में प्रॉफिट में 252% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि 65.7 करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications