ITR Filing: आयकर रिटर्न भरने का आज है आखिरी मौका! ऐसे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न, फटाफट नोट करें पूरा प्रोसेस

ITR Filing Process: अगर आपने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपना आयकर रिटर्न (ITR) जमा नहीं किया है, तो आपके पास लेस फीस के साथ ऐसा करने के लिए 15 जनवरी 2025 तक का समय है। इस डेडलाइन से चूकने का मतलब है कि आप रिटर्न दाखिल नहीं कर सकते हैं और आपको कानूनी मुद्दों और दंड का सामना करना पड़ सकता है।

इसकी डेडलाइन पहले 31 दिसंबर 2024 थी और बाद में इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दिया था। आइए आपको बताते हैं कि इनकम टैक्स रिटर्न को आप कैसे फाइल कर सकते हैं।

ITR filing

आयकर रिटर्न दाखिल करने का प्रोसेस

  • अपना ITR दाखिल करने के लिए, आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब अपने पैन कार्ड नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें और अपनी आय के आधार पर उपयुक्त ITR फ़ॉर्म चुनें।
  • फिर असिसमेंट ईयर - FY24 के लिए AY2024-25 सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद जरूरी पर्सनल डिटेल्स और डिडक्शन भरें और फाइलिंग पर ₹ 5,000 का लेट फीस लागू होगा।
  • आधार ओटीपी का उपयोग करके सबमिट करें और वेरिफाई करें और वहीं अगर आप चाहें तो इनकम टैक्स ऑफिस जाकर भी फॉर्म जमा करके भी वेरिफाई का ऑप्शन चुन सकते हैं।

बिलेटेड ITR के साथ देनी होगी लेट फीस

आयकर अधिनियम की धारा 234F के तहत, बिलेटेड ITR के लिए लेट फीस वार्षिक आय के आधार पर डिवाइड किया जाता है। यदि आपकी आय ₹5 लाख से कम है, तो ₹1,000 का शुल्क लागू होता है। ₹5 लाख से अधिक की आय के लिए, शुल्क ₹5,000 है। आयकर अधिनियम की धारा 276 CC के तहत कर रिटर्न दाखिल न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन 31 जुलाई थी। जो लोग इस समयसीमा से चूक गए थे, उनके पास पेनल्टी के साथ विलंबित रिटर्न दाखिल करने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक का समय था। आयकर विभाग ने इस समयसीमा को बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दिया था।

समय पर आईटीआर फाइलिंग है जरूरी

समय पर अपना ITR दाखिल करने से भविष्य में होने वाली वित्तीय परेशानी से बचने में मदद मिलती है। अगर आपने अभी तक यह प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो किसी भी कानूनी परिणाम या दंड से बचने के लिए इसे तुरंत पूरा करना जरूरी है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+