अगर आप इनकम टैक्स पेयर हैं तो ऑनलाइन धोखाधड़ी के लगातार बढ़ रहे मामलों से सावधानी बरतने की जरूरत है। इतना ही नहीं आप इनकम टैक्स विभाग के नाम से फर्जी मेल या एसएमएस से धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप इनकम टैक्स पेयर हैं तो ऑनलाइन धोखाधड़ी के लगातार बढ़ रहे मामलों से सावधानी बरतने की जरूरत है। इतना ही नहीं आप इनकम टैक्स विभाग के नाम से फर्जी मेल या एसएमएस से धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। इसी कारण इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करोड़ों टैक्सपेयर्स को अलर्ट किया है। आईटी डिपार्टमेंट ने अपने अलर्ट में टैक्सपेयर्स को फर्जी एसएमएस के जाल में फंसने से बचने की सलाह दी है। टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर बताया कि अगर आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम पर कोई एसएमएस आता है तो जरा संभलकर रहें। धोखाधड़ी के शिकार होने से बचें। बता दें कि इस बात की जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्वीट के जरिए दी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने ट्वीट बताया कि आप SMiShing के शिकार न बने। आप अपने फाइनेंस और निजी जानकारी सुरक्षित रखें।
हमेशा ऑफिशियल एसएमएस को चेक करें
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों को धोखाधड़ी वाले एसएमएस से बचने की सलाह दी है। आईटी डिपार्टमेंट ने ट्वीट में बताया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से आने वाले एसएमएस क्लिक करने से पहले चेक करें। इसके लिए आईटी डिपार्टमेंट ने करेक्ट एसएमएस शॉर्ट कोड जारी की है। इसके मुताबिक, ITDEPT, ITDEFL, TDSCPS, ITDCPC, CMCPCI, INSIGT, SBICMP, NSDLTN, NSDLDP, UTIPAN ट्रस्टेड सोर्स हैं। अगर इन सोर्स से एसएमएस आए तो वो सही है। अन्यथा आप सब जाए कि आपके साथ फ्रॉड हो रही है। इसलिए किसी भी एसएमएस का जवाब देने से पहले पूरी तरह जांच लें।
साझा न करें जानकारी
- इसके साथ ही, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों को फर्जी एसएमएस पर अपनी जानकारी देने से बचने की सलाह दी है।
- आईटी डिपार्टमेंट ट्वीट में बताया कि आप अपनी निजी जानकारी या वित्तीय डिटेल किसी को नहीं दें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- इतना ही नहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ये ट्वीट ऐसे समय किया है जब एसएमएस भेजकर लोगों के साथ फ्रॉड लगाने की वारदातें बढ़ी हैं।
- जब ऐसे मैसेज आते हैं तो लोगों को यह पता लगाना मुश्किल होता है कि यह किसी भरोसेमंद सोर्स से आया है या नहीं।
- ऐसी स्थिति में गलती से भी अगर आप भेजे गए लिंक पर क्लिक करते हैं तो जालसाजों को मौका मिल जाता है और वो आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।
यहां करें फर्जी एसएमएस की शिकायत
- इस बात की भी जानकारी दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को सावधान रहने के साथ इसकी शिकायत करने के बारे में भी बताया है।
- डिपार्टमेंट ने बताया कि अगर आप एसएमएस या आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी किसी वेबसाइट को पाते हैं तो आप इसकी शिकायत डिपार्टमेंट से कर सकते हैं। आप http://[email protected] or http://[email protected] पर ऐसे ई-मेल, एसएमएस या वेबासाइट को भेज सकते हैं।
टोल फ्री नंबर पर करें ब्लैक मनी की शिकायत
हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नई सर्विस शुरू की है। जिसके जरिए अब आप टोल फ्री नंबर के जरिए ब्लैकमनी की शिकायत कर सकते है। जी हां कालेधन पर रोक लगाने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक खास पहल शुरू की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली में चुनाव के दौरान ब्लैकमनी और नकदी के गैरकानूनी इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नया टोल फ्री नंबर 1800117574 शुरू किया है। इस नंबर पर कोई भी इससे जुड़ी जानकारी दे सकता है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications