Aadhaar Update New Rule: 1 नवंबर से आधार अपडेशन से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो गया है। नए नियम के बदलने से जहां अब नाम, पता, फोन नबंर, फोटो या अन्य तरह के अपडेट पर ज्यादा पैसे देने होंगे वहीं, कुछ घर बैठे भी कई तरह के अपडेट की सुविधा मिल गई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि 1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड धारक अब myAadhaar पोर्टल के जरिए घर बैठे आधार में अपना नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। तो क्या 1 नवंबर से वाकई ये सभी सुविधाएं घर बैठे लोग कर पा रहे हैं? यह सच है या झूठ? चलिए इसके पीछे का सच्च जानते हैं...
UIDAI की वेबसाइट से सच्च आया सामने
दरअसल, 1 नवंबर से लोग आधार कार्ड में अपडेशन के लिए आधार सेंटर जाने के बजाए अपने घरों से ही ऑनलाइन अपडेट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही पूरी सच्चाई सामने आ गई। 1 नवंबर से आधार अपडेशन को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी असल में आधार अपडेट प्रक्रिया पहले जैसी ही है, जिसमें सिर्फ पता (एड्रेस) ही ऑनलाइन बदला जा सकता है। बाकी सभी बदलावों के लिए अभी भी आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना पड़ेगा।
UIDAI के पोर्टल के अनुसार, फिलहाल केवल पता अपडेट करना ही ऑनलाइन संभव है। नाम, जन्म तिथि/उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, वैवाहिक स्थिति, जानकारी साझा करने की अनुमति जैसे अन्य तरह के सभी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसका सीधा मतलब है कि ऐसे बदलाव के लिए आपको ऑफलाइन यानी आधार केंद्र पर ही जाना होगा।
myAadhaar पोर्टल पर क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
UIDAI की वेबसाइट पर फिलहाल कुछ सीमित सेवाएं ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। myAadhaar पोर्टल को देखें तो फिलहाल इसमें पता अपडेट करना, आधार डाउनलोड करना, आधार PVC कार्ड मंगवाना, दस्तावेज दोबारा अपलोड करना, बैंक लिंकिंग की स्थिति जांचना, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करना, वर्चुअल आईडी (VID) बनाना, किसी परिवार सदस्य की मृत्यु की सूचना देना, eKYC दस्तावेज़ सूची देखना और 'Head of Family' द्वारा पता साझा करने के अनुरोध को मैनेज करने की सुविधा उपलब्ध है।

ऐसे में कुल मिलाकर देखें तो आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर या अन्य तरह के बदलाव के लिए आपको आधार सेंटर ही जाना पड़ेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
