IRCTC Super App News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को खुशखबरी दे दी है। जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया 'IRCTC सुपर ऐप' लॉन्च होने जा रहा है। इस ऐप से यात्री ट्रेन बुकिंग, सफर से जुड़ी शिकायत, ट्रेन का रियल-टाइम स्टेटस और कई सारी सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर हासिल कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इससे आपको क्या-क्या फायदे होने वाले हैं और इस ऐप को आप किस तरह से डाउनलोड कर पाएंगे।

जल्द लॉन्च होगा ये सुपर ऐप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि ये ऐप यात्रियों की सुविधा के लिए विकसित किया जा रहा है और दिसंबर तक इसके लॉन्च की संभावना है। रेलवे के अनुसार, CRIS (Centre for Railway Information Systems) और IRCTC के बीच बेहतर समन्वय के जरिए यात्रियों को सभी सेवाओं में आसानी होगी और यह ऐप IRCTC के राजस्व में भी बढ़त करेगा, क्योंकि इसे एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सर्विस ऑफर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यात्रियों को मिलेंगी ये सभी सर्विस
यात्रियों को इस ऐप की मदद से कई सारी सर्विसेस मिलेंगी। जैसे ट्रेनों की लाइव स्थिति की जानकारी प्राप्त होगी और प्लेटफॉर्म पास बुकिंग आसानी से हो पाएगा। इसके अलावा फीडबैक और शिकायत को भेजने और उसपर एक्शन की सुविधा मिलेगी। फूड सर्विस भी दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे ऐप
यह नया सुपर ऐप रेलवे सेवाओं को डिजिटल रूप से आसान और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यात्रियों को अपनी बुकिंग और सर्विस का फायदा उठाने के लिए बस नए सुपर ऐप को डाउनलोड करना होगा। फिर एक ही लॉगिन से वे सभी सुविधाओं का यूज यात्री कर पाएंगे। रेलवे के इस ऐप से यात्रा और भी आरामदायक बन जाएगी। इस सुपर ऐप को विकसित करने का काम रेलवे की IT शाखा CRIS कर रही है। इस ऐप के आने के बाद भी IRCTC का मौजूदा रिजर्व टिकट बुकिंग में जारी रहेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
