अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बहुत शानदार पैकेज लेकर आया है। इसके अलावा समय समय पर आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए टूर पैकेज भी लेकर आता रहता है।
नई दिल्ली, फरवरी 25। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बहुत शानदार पैकेज लेकर आया है। इसके अलावा समय समय पर आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए टूर पैकेज भी लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। ये टूर 8 रात और 9 दिनों का होगा। इसकी शुरुआत 19 मार्च से होगी और समाप्ति 27 मार्च को। इसमें यात्री एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा करने का लुत्फ लेंगे। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और 3rd एसी होगी। इसमें यात्रा करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 8510 रुपये (स्लीपर क्लास) और 10,400 रुपये (3rd एसी) चुकाना होगा। चलिए आपको इस टूर से जुड़ी और जानकारी देते है।

Railway दे रहा कमाई का मौका, हर महीने होगी 80000 रुपए की कमाई
कम पैसों में ही करें माता वैष्णो देवी का दर्शन
महामारी के कारण पिछले 2 सालों से घर में बंद रह रहे लोगों को घुमने का अच्छा मौका है। माता वैष्णो देवी मंदिर देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने को आते हैं। ऐसे में आप भी माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आपके लिए शानदार टूर पैकेज का ऑफर लेकर आया है। इस टूर पैकेज की खास बात ये है कि इसके द्वारा सभी यात्री को शानदार ट्रैवल इक्सपिरियंस मिलता है। आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी मंदिर टूर पैकेज की सबसे खास बात ये है कि इसके द्वारा आप बहुत कम पैसों में ही दर्शन करने का लाभ उठा सकते हैं। यह टूर कुल 8 रात और 9 दिन का होगा।
जानिए कितने लगेंगे पैसे
इसमें यात्री को अलग-अलग क्लास के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे। इस पैकेज के लिए आपको 8,510 रुपये स्लीपर क्लास के लिए चुकाने पड़ेंगे। वहीं एसी के लिए आपको 10,400 रुपये चुकाने होगें। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के साथ उत्तर भारत का दर्शन कराया जाएगा। इसमें आपको आगरा का ताजमहल और वहां पर मौजूद किले पर घुमाया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, कटरा, माता वैष्णो देवी, अमृतसर-स्वर्ण, वाघा सीमा और हरिद्वार, मनसा देवी मंदिर और गंगा आरती भी शामिल है।
ट्रेन के बोर्डिंग पॉइंट्स/डी-बोर्डिंग पॉइंट ये रहेंगे
अगर आप भी आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को लेकर उत्साहित हैं और इसके जरिए सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको इसके बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन के बारे में जान लेना चाहिए।
बोर्डिंग पॉइंट - दुवाड़ा, विशाखपट्नम, विजयनगरम, राजमुंदरी, समालकोट जं, तुनी, श्रीकाकुलम, पलासा, बालासोर, हिजली, टाटा नगर, बोकारो स्टील सिटी, ब्रह्मपुर, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक।
डी-बोर्डिंग पॉइंट - बोकारो स्टील सिटी, हिजली, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, टाटा नगर, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, बालासोर, हिजली, टाटा नगर, बोकारो स्टील सिटी, विशाखपट्नम, दुवाड़ा, तुनी, सामलकोट जं।
यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा
-आपको यात्रा के दौरान रात में सोने के लिए धर्मशाला की सुविधा मिलेगी।
-चाय या कॉफी की सुविधा।
-इसके साथ ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी,
-पीने के पानी की मिलेगी सुविधा।
-दर्शन करने के लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए ट्रेन।
कैसे करा सकते हैं बुकिंग
बुकिंग कराने के लिए आपको ऑनलाइन आईआरसीटी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो बुकिंग सेंटर पर जाकर ऑफलाइन भी टिकट बुक करा सकते हैं। इसके बाद आपको सभी जानकारियां भरकर पेमेंट करना होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
