आईआरसीटीसी आए दिन अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए कोई न कोई नया अपडेट या नया फीचर लेकर आती है।
नई दिल्ली: आईआरसीटीसी आए दिन अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए कोई न कोई नया अपडेट या नया फीचर लेकर आती है। आईआरसीटीसी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबोट फीचर आस्क दिशा (Ask Disha) पेश किया है। आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए यह बेहद काम का फीचर है। जानकारी दें कि आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर बताया कि यह ग्राहकों की मदद करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध कराया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इस फीचर से यूज़र अपने किसी भी सवाल का जवाब चुटकियों में पा लेंगे। जल्द आ रहा Flipstart Days Sale, इन प्रोडक्टस पर मिलेगा 80% तक डिस्काउंट ये भी पढ़ें
ऑनलाइन बुकिंग की मिलेगी उचित जानकारी
यह फीचर्स ऐसे लोगों को ही ध्यान में रखते हुए ही लांच किया गया है, जिनके पास टिकिट की ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए उचित जानकारी नहीं है, ऐसे लोग टिकट की बुकिंग करते समय अपनी समस्या का निवारण पा सकते हैं। इस फीचर की खास बात यह है कि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को समय की कोई पाबंदी नहीं होगी। ग्राहक जब चाहे तब अपने सवालों के जबाव प्राप्त कर सकेंगे।
ऐसे कर सकते है इस्तेमाल
- आस्क दिशा फीचर आईआरसीटीसी की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in) में दाहिनी ओर दिखाई देती है।
- ये लोगों को टिकट बुकिंग, टिकट कैंसलेशन, तत्काल टिकट बुकिंग और दूसरी चीजों के बारे में पूरी जानकारी देगी।
- आस्क दिशा डिजिटल इंटरैक्शन का माध्यम है, जो कि किसी भी समय यूजर्स की पूरी मदद करेगी।
- आईआरसीटीसी के मुताबिक, आस्क दिशा का इस्तेमाल भारतीय रेल यात्री चैट बॉट के ज़रिए अपना कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट के दाहिनी ओर दिए गए आस्क दिशा पर क्लिक करके रेल यात्री जैसे ही अपने सवाल टाइप करेंगे, उनके सामने उसके जवाब आ जाएंगे।
- आस्क दिशा से आप पूछ सकेंगे कि तत्काल टिकट बुकिंग के लिए क्या कनेक्शन उपलब्ध हैं।
- इसके अलावा, आप दूसरे सवाल भी इससे पूछ सकेंगे। यह बिलकुल चैटिंग की तरह ही काम करता है।
कैसे काम करती है 'आस्क दिशा'
रेलवे का ये नया आस्क दिशा फीचर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां आपको आपके सवाल के पूरे जबाव मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर आप ‘Ask Disha' से चैट बॉक्स में पूछते हैं कि ‘ई-टिकट कैसे कैंसल करें, और कैसे रिफंड कैसे पाएं?' इसपर Ask Disha आपको पूरी तरीका बता देगी। यूज़र्स अपनी सहुलियत के हिसाब से इसपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में सवाल पूछ सकते हैं।
हाल ही में हुई नई सर्विस लांच
आईआरसीटीसी ने हाल ही में अपनी एक नई सर्विस लांच की थी, जिसे कंपनी ने ePayLater नाम से लांच किया था। इस सर्विस के द्वारा ग्राहक तत्काल में टिकट की बुकिंग करते समय पेमेंट बाद में भी कर सकता है। कई बार ग्राहक तत्काल में टिकट की बुकिंग करते हैं, लेकिन पेमेंट फेल हो जाने के कारण उन्हें सीट मिल नहीं पाती है। ऐसी परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अपनी यह नई ePayLater सर्विस पेश की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
