नई दिल्ली, जून 9। कई बार लोगों को तत्काल यात्रा की योजना बनाने और फिर उसके लिए ट्रेन टिकट बुक करने की आवश्यकता होती है। हालाँकि, एक कन्फर्म टिकट ट्रेन में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है और यहाँ तत्काल सुविधा चलन में है। भारतीय रेलवे ने अचानक यात्रा करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए तत्काल सिस्टम की शुरुआत की। तत्काल ट्रेन का टिकट बुक करने से पहले, लोगों को पता होना चाहिए कि इन्हें यात्रा से एक दिन पहले ही टिकट बुक किया जा सकता है। 3एसी और उससे ऊपर की क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है। काउंटर के अलावा, तत्काल टिकट ऑनलाइन भी बुक किए जा सकते हैं। मगर कैसे आप कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं, इसके कुछ टिप्स हैं। आगे जानिए टिप्स।
मास्टर लिस्ट बनाएं
अपना आईआरसीटीसी खाता (https://www.irctc.co.in पर) सेटअप करें और इसके बाद, एक मास्टर लिस्ट बनाएं। यह वास्तव में उन यात्रियों की एक लिस्ट है जिसे आप अपनी प्रोफ़ाइल में प्री-स्टोर कर सकते हैं। माई प्रोफाइल सेक्शन में, आप ड्रॉप डाउन में मास्टर लिस्ट देखेंगे। इस पर क्लिक करें। इस पेज पर आपको यात्री का नाम, आयु, लिंग, बर्थ प्रीफेयरेंस, खाद्य वरीयता, वरिष्ठ नागरिक, आईडी कार्ड प्रकार और आईडी कार्ड नंबर जैसी डिटेल दर्ज करनी होगी। इन डिटेल्स को सेव करने के बाद एड पैसेंजर पर क्लिक करें। मास्टर लिस्ट में एक व्यक्ति अधिकतम 20 यात्रियों को स्टोर कर सकता है।
ट्रेवल लिस्ट बनाएं
मास्टर लिस्ट के बाद ट्रेवल लिस्ट बनाएं। यह माई प्रोफाइल के ड्रॉप डाउन में भी मिलेगा। ध्यान दें कि यह लिस्ट मास्टर लिस्ट बनाने के बाद ही बनाई जा सकती है। ट्रेवल लिस्ट पेज पर जाएं। यहां लिस्ट का नाम और डिटेल पूछी जाएगी। इसके बाद मास्टर लिस्ट में से यात्री का नाम चुनने का विकल्प होगा। उन यात्रियों के नाम चुनें जिन्हें आप उस सूची में जोड़ना चाहते हैं।
तत्काल टिकट बुकिंग
क्लास 3एसी या इससे ऊपर के लिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए, व्यक्ति को सुबह 9.57 बजे तक लॉग इन करना होगा। वहीं स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है और यात्री को 10.57 बजे तक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद प्लान माई जर्नी के बॉक्स में अपनी यात्रा के अनुसार स्टेशनों के नाम दर्ज करें। तिथि का चयन करें और अंत में सबमिट पर क्लिक करें।
यात्रा की जानकारी सबमिट करने के बाद आप ट्रेन सजेस्शंस पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दी जाएगी, जो अगले दिन आपके रूट पर चलेंगी। ट्रेन लिस्ट के ऊपर आपको जनरल, प्रीमियम तत्काल, ले़डीज और तत्काल के लिए रेडियो बटन दिखाई देंगे। अब इंस्टेंट पर क्लिक करें। इसके बाद आप जिस ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, उस ट्रेन के किसी एक कोच को चुनें। जब तत्काल बुकिंग का समय शुरू हो जाए तो अपनी सीट बुक कर लें।
मास्टर लिस्ट और ट्रेवल लिस्ट का उपयोग कैसे करें
ये लिस्ट समय बचाने के काम आती हैं। मान लीजिए आपको पांच लोगों के साथ यात्रा करनी है। यदि आप प्रत्येक यात्री का नाम, आयु, लिंग, बर्थ वरीयता जैसी डिटेल दर्ज करते हैं, तो तत्काल कोटा पूरा भर जाएगा। इसलिए, मास्टर लिस्ट का उपयोग करना बेहतर है, जिसमें यात्रियों की विवरण पहले से स्टोर होती है। लिस्ट का उपयोग करके, आप उन यात्रियों के नाम का चयन कर सकते हैं जिनके लिए टिकट बुक किया जाना है और इससे बहुत समय बचेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
