नई दिल्ली। ट्रेन का टिकट ऑनलाइन खरीदने के बाद अगर किसी कारण के चलते कैंसल कराया है तो यह आपके बैंक अकाउंट को लुटने का कारण भी बन सकता है। यह सुनने में चाहे अजीब सा लगे, लेकिन है यह सच बात। कैंसल टिकट के नाम पर बहुत से साइबर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसीलिए आईआरसीटीसी ने यात्रियों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। आईआरसीटीसी ने इस अलर्ट में कहा है कि हमारी तरफ से कभी भी फोन या मैसेज पर किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती है। अगर ऐसा कोई करें तो उसे फ्रॉड समझें और कोई जानकारी न दें।
ये है आईआरसीटीसी का अलर्ट
आईआरसीटीसी ने अपने मेम्बरों को एक मेल भेज कर बताया है कि आईआरसीटीसी आपसे कभी भी बैंक डिटेल्स की जानकारी नहीं मांगता है। अगर आप अपने बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी किसी से शेयर करते हैं तो आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। अपने मेल में आईआरसीटीसी ने बताया है कि किसी भी हाल में बैंक अकाउंट नंबर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, पिन, टीपिन, सीवीवी और यूपीआई डिटेल्स समेत अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। साइबर ठग इस प्रयास में रहते हैं कि ग्राहकों के बैंक अकांउट संबंध जानकारी पता कर उनके बैंक अकाउंट को साफ किया जा सके।
आईआरसीटी ने बताया कैसे बचें फ्रॉड से
आईआरसीटीसी ने कहा है कि टिकट कैंसलेशन के बाद रिफंड फ्रॉसेस पूरी तरह से ऑटोमैटिक होता है। इसमें किसी भी तरह के हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। रिफंड प्रॉसेस पूरी तरह से टिकट कैंसल कराने के बाद ऑटोमेटिक शुरू हो जाता है। टिकट कैंसल होते ही संबंधित बैंक के अकाउंट में ऑटोमेटिक पैसे चला जाता है। आमतौर पर यह रिफंड का प्रॉसेस एक हफ्ते में पूरा हो जाता है। अगर आपको टिकट कैंसिल करने के लिए रिफंड के नाम पर कॉल आता है, तो इसे फर्जी समझें और बैंक डिटेल से संबंधित कोई भी जानकारी न दें।
जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें
आईआरसीटीसी से संबंधित किसी भी जानकारी को गूगल या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर सर्च करते वक्त सावधानी बरतें। रेलवे टिकट बुकिंग, रिफंड या अन्य सवालों के जवाब के लिए यूजर्स को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना चाहिए।
रिफंड संबंधित कॉल का जबाव न दें
आईआरसीटीसी की सर्विस जैसे ई-कैटरिंग एयर एंड टूरिज्म आदि के रिफंड भी पूरी तरह से ऑटोमैटिक हैं। यह बिनी किसी हस्ताक्षेप के ऑपरेट होते हैं। लिहाजा रिफंड से संबंधित किसी भी कॉल के जवाब देने की आवश्यकता नहीं है, चाहे कोई भी हो।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
