IPO Investment Tips: 'इनीशियल पब्लिक ऑफर' यानी IPO में कई लोग निवेश करके तगड़ा मुनाफा कमाते हैं। लेकिन अक्सर आईपीओ को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आते हैं। अगर आप भी आईपीओ के बारे में नहीं जानते, तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं ताकि निवेश से पहले आपको इसकी पूरी जानकारी हो।

आखिर क्या होता है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी पहली बार अपने कंपनी के शेयर्स को लोगों को ऑफर करती है तो इसे IPO कहते हैं। कंपनियों द्वारा ये IPO इसलिए जारी किया जाता है ताकि वह शेयर बाजार में आ सके। पैसों को जुटाने और बाजार में लिस्ट होने के लिए कंपनी आईपीओ को लेकर आती है।
आपको बता दें कि शेयर बाजार में आने के बाद ही कंपनी के शेयरों की खरीदारी और बिकवाली शेयर बाजार में हो सकेगी और एक बार कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग की इजाजत मिल जाती है तो फिर इन्हें खरीदा और बेचा जा सकता है। इसके बाद शेयर को खरीदने और बेचने से होने वाले फायदे और नुकसान में भागीदारी उस कंपनी के निवेशकों की भी होती है।
जब भी कोई कंपनी बाजार में आईपीओ लाती है तो बाजार नियामक सेबी के पास अपना ड्राफ्ट जमा करती है। इसके रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के नाम से भी जाना जाता है।
कंपनी IPO क्यों जारी करती है?
ये IPO कंपनी उस वक्त भी जारी कर सकती है जब उस कंपनी को पैसे की जरूरत हो यानी कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय IPO से पैसा जुटा लेती हैं। शेयर बाजार में लिस्टेड होने के बाद कंपनी अपने शेयरों को बेचकर पैसा जुटाती है और इसके बदले में IPO खरीदने वाले लोगों को कंपनी में हिस्सेदारी मिल जाती है मतलब अगर आप किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो आप उस कंपनी के खरीदे गए हिस्से के मालिक होते हैं। इसके अलावा कंपनी इसलिए भी आईपीओ को जारी करती है ताकि शेयर बाजार में आ सके।
IPO में निवेश करने का तरीका
अगर आप IPO में निवेश करना चाहते है तो उसके लिए आपको डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होना जरूरी होता है। ये अकाउंट किसी भी ब्रोकरेज के पास जाकर खोला जा सकता है जैसे आईसीआईसीआई डायरेक्ट और एक्सिस डायरेक्ट आदि। इसके बाद आपको जिस कंपनी में निवेश करना है उसमें आवेदन करना होता है। निवेश के लिए जरूरी पैसे आपके डीमैड एकाउंट से लिंक्ड एकाउंट में होनी चाहिए। निवेश की रकम तब तक आपके एकाउंट से नहीं कटती जब तक आपको शेयर अलॉट नहीं हो जाता।
जब भी कोई कंपनी IPO को निकालती है तो उससे पहले इसका एक समय किया जाता है। उसी समय में उस कंपनी का IPO ओपन रहता है। इसमें आपको कंपनी द्वारा तय किए गए लॉट में शेयर खरीदना होता है। शेयर की कीमत के हिसाब से 100, 150, 200 या अधिक भी हो सकती है। इसमें आपको 1 शेयर की कीमत भी दिखाई देती है।
IPO में पैसा लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
जब बात पैसों की आती है तो हमेशा सोच समझकर खर्च करना चाहिए। आईपीओ में पैसा लगाने से पहले कंपनी के बारे में जरूर रिसर्च कर ले। कंपनी का इतिहास, उसके प्रोडक्ट का प्रदर्शन, मैनेजमेंट टीम, कंपनी के प्रमोटर इत्यादि के बारे में अच्छे से जरूर पढ़ लें।
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications