नई दिल्ली। एप्पल ने हाल ही में आईफोन 12 सीरीज के कई उत्पाद लांच किए हैं। इसमें आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन प्रो और आईफोन प्रो मैक्स शामिल हैं। भारत में आईफोन 12 के उत्पादों की कीमत को 79,900 रुपये से लेकर 1,19,900 रुपये के बीच रखा गया है। लेकिन एक जानकारी में सामने आ रहा है कि इन उत्पादों को बनाने में अधिकतम 30,000 रुपये तक का खर्च आ रहा है। वहीं एक और जानकारी सामने आई है कि आईफोन 12 सीरीज में नए कॉम्पोनेंट्स लगाने के लिए बैटरी की को 10 प्रतिशत कम कर दिया गया है।
लागत को लेकर सामने आई है जानकारी
हाल ही में एक जानकारी सामने आई है। इससे पता चलता है कि आईफोन 12 से जुड़े डिवाइस की कीमत क्या है। इस जानकारी के अनुसार आईफोन 12 बनाने में करीब 27,500 रुपये (373 डॉलर) और आईफोन 12 प्रो बनाने में करीब 30,000 रुपये (406 डॉलर) का खर्च आ रहा है। हालांकि इस जानकारी में कहा गया है कि कई पार्ट्स की कीमत रिटेल में जाने के बाद बढ़ जाती है।
जानिए एप्पल का के सबसे महंगे पार्ट्स कौन से
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो में सबसे महंगा पार्ट्स कौन सा है। इसके अनुसार इसमें क्वॉलकाम एक्स55 5जी मॉडेम और सैमसंग की ओर से बनाया गया ओएलईडी डिस्प्ले है। इसके अलावा इन फोन में सोनी का कैमरा सेंसर्स और ए14 बॉयोनिक चिप की कीमत भी ज्यादा है। क्वालकॉम के प्रोसेसर की कीमत करीब करीब 6,600 रुपये (90 डॉलर) और ओएलईडी डिस्प्ले की कीमत करीब करीब 5,200 रुपये (70 डॉलर) है।
जानिए कहां बनते हैं एप्पल के सबसे ज्यादा पुर्जे
ऐपल अपने आईफोन 12 के लिए सबसे ज्यादा 26.8 प्रतिशत पुर्जे साउथ कोरिया से लेता है। वहीं अमेरिका और यूरोप से 21.9 प्रतिशत पार्ट्स लिए जाते हैं। चीन से केवल 5 प्रतिशत के करीब पार्ट्स लिए जाते हैं। वहीं जापान और ताइवान क्रम से 13.6 प्रतिशत और 11.1 प्रतिशत पुर्जे लिए जाते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
