नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से लागू देशव्यापी लॉकडाउन के चलते देश में कारोबारी गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते जहां शेयर बाजार में भारी गिरावट आ रही है, वहीं बैंक और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों में तेजी से कमी हुई है। ऐसे में सिर्फ गोल्ड ही ऐसी निवेश वस्तु बची है, जहां निवेश करने वालों को फिलहाल तो भारी फायदा हो रहा है। यही कारण है कि गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ में करीब 6 साल बाद निवेश बढ़ा है। इससे पहले तो लगातार हर साल लोग ईटीएफ से पैसा निकाल ही रहे थे।
जानिए कितना आया बीते साल गोल्ड ईटीएफ में निवेश
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ में वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह निवेश 6 साल बाद आया है, क्योंकि पिछले 6 साल से लगातार निवेशक पैसा निकाल ही रहे थे।वित्तीय बाजार के जानकारों के मुताबिक गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। यही कारण है कि कोविड-19 की महामारी के कारण इसमें निवेश बढ़ता दिखा है।
गोल्ड अभी भी बना रहेगा निवेशकों की पहली पसंद
दरअसल कोविड-19 के फैलने के बाद सोने में खरीद को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार कोविड-19 की महामारी से पूरे वैश्विक बाजारों और अर्थव्यवस्थाओं में जिस तरह का डर का वातावरण है, उससे गोल्ड लगातार निवेश का केन्द्र बना रह सकता है। इस दौरान गोल्ड ईटीएफ में लगातार निवेश बढ़ा है। मार्च 2020 के अंत तक गोल्ड ईटीएफ में निवेश 79 प्रतिशत बढ़कर 7,949 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 2019 में गोल्ड में कुल निवेश 4,447 करोड़ रुपये का था।
बीते वर्ष लोगों ने बेचा था 412 करोड़ रुपये का गोल्ड
पिछले कुछ सालों से रिटेल निवेशकों ने अपना निवेश गोल्ड ईटीएफ की जगह शेयर बाजार में किया था। यहां उन्हें बेहतर रिटर्न मिला है। एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों ने पिछले वित्तीय वर्ष में 14 गोल्ड ईटीएफ में कुल 1,613 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जबकि 2018-19 में उन्होंने 412 करोड़ रुपये की राशि की निकासी की थी। इसी तरह 2017-18 में इससे 775 करोड़ रुपये निवेशकों ने निकाला था, जबकि 2015-16 में 903 करोड़ रुपये की निकासी की गई थी। 2014-15 में 1,475 करोड़ रुपये और 2013-14 में 2,293 करोड़ रुपये की निकासी निवेशकों ने की थी। हालांकि 2012-13 में इसमें 1,414 करोड़ रुपये निवेशकों ने डाला था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
