नई दिल्ली। पीपीएफ को पब्लिक प्रॉविडेंट फंड कहा जाता है। इस स्कीम में जमा पैसा सीधे सरकार के पास जाता है। इसलिए पीपीएफ में जमा पैसा सबसे ज्यादा सुरक्षित और तेजी से बढ़ने वाला होता है। पीपीएफ को 500 रुपये से शुरू किया जा सकता है। पीपीएफ को बाद में चलाना भी काफी आसान होता है। आपको साल में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करने की छूट होती है, और इसे अधिकतम 12 बार में जमा किया जा सकता है। वहीं अगर न्यूनतम जमा की बात की जाए तो साल में एक बार में 500 रुपये जमा करना जरूरी है। इससे यह पीपीएफ खाता चालू बना रहेगा। ऐसे में अगर आप 2000 रुपये महीने जमा करना शुरू करते हैं तो देखते देखते यह पैसा करीब 25 लाख रुपये बन जाएगा। आइये जानते हैं कैसे पीपीएफ में बढ़ेगा पैसा।
15 साल के लिए खुलता है पीपीएफ
पीपीएफ अकाउंट पहली बार में 15 साल के लिए खुलता है। बाद में इसे 5-5 साल के लिए कितनी भी बार बढ़ाया जा सकता है। अगर आप 15 साल में चाहें तो पूरा पैसा लेकर अकाउंट बद कर सकते हैं, और चाहें तो इसी पीपीएफ अकाउंट को आगे 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। आगे बढ़ाने की स्थिति में आपका पहले का जमा पैसा पीपीएफ में ही रहेगा और इस पर पूरा ब्याज भी मिलेगा। इसके अलावा आप जो पैसा बाद के सालों में जमा करेंगे वह भी इसमें जुड़ता जाएगा। इस प्रकार यह पैसा तेजी से बढ़ेगा। इस जमा पर लोगों को आयकर की छूट भी मिलती है। जहां तक पीपीएफ पर ब्यज दरों की बात है तो यह इस वक्त 7.1 फीसदी सालाना मिल रही है, जिसे वार्षिक कंपाउंडिड तरीके से लागू किया जाता है।
जानिए कैसे खुलता है पीपीएफ
पीपीएफ अकाउंट सिंगल नाम से या चाहें तो ज्वाइंट नाम से भी इसे खोल सकते हैं। इसमें नॉमिनी की भी सुविधा होती है। पीपीएफ अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में और बैंक से पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है। अगर पैसों की जरूरत पड़े तो 7वें साल के बाद पीपीएफ से पैसा निकाला जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पर पीपीएफ में जमा पैसे पर लोन भी लिया जा सकता है। पीपीएफ में लोन की सुविधा शुरू होने के तीसरे साल से मिलती है।
आइये अब जानते हैं कि आपका 2000 रुपये का निवेश कैसे बनेगा 25 लाख रुपये।
पहले जानिए 15 साल में निवेश बढ़कर कितना हो जाएगा
पीपीएफ में अगर 2000 रुपये महीना यानी सालाना 24000 रुपये साल जमा किया जाए तो यह 5 साल में बढ़कर 650,913 रुपये हो जाएगा। इसमें आपका जमा मूलधन होगा 3.6 लाख रुपये होगा तो ब्याज के रूप में यह निवेश 290,913 रुपये बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह 650,913 रुपये हो जाएगा।
अब जानिए 5 साल के पीपीएफ को बढ़ाने पर कितना होगा फायदा
अगर पीपीएफ में निवेश को 15 साल के बाद 5 साल के लिए और बढ़ाया जाए तो ऐसा करना संभव है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका 650,913 रुपये तो पहले से ही पीपीएफ में जमा होगा। इसके बाद आप हर माह 2000 रुपये यानी सालाना 240000 रुपये और जमा करना जारी रखेंगे। इस प्रकार 20 साल के बाद यह फंड बढ़कर 1,065,326 रुपये हो जाएगा। इसमें मूलधन के रूप में 480,000 रुपये जमा होगा, जबकि ब्याज के रूप में 585,326 रुपये मिलेगा।
अब जानिए 5 साल के लिए और पीपीएफ को बढ़ाने पर कितना होगा फायदा
अगर पीपीएफ में निवेश को 20 साल के बाद 5 साल के लिए और बढ़ाया जाए तो ऐसा करना संभव है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका 1,065,326 रुपये तो पहले से ही पीपीएफ में जमा होगा। इसके बाद आप हर माह 2000 रुपये यानी सालाना 240000 रुपये और जमा करना जारी रखेंगे। इस प्रकार 25 साल के बाद यह फंड बढ़कर 1,649,282 रुपये हो जाएगा। इसमें आपका मूलधन 600,000 रुपये होगा, तो ब्याज के रूप में आपको 1,049,282 रुपये मिलेगा।
अब जानिए 5 साल के लिए और पीपीएफ को बढ़ाने पर कितना होगा फायदा
अगर पीपीएफ में निवेश को 25 साल के बाद 5 साल के लिए और बढ़ाया जाए तो ऐसा करना संभव है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका 1,649,282 रुपये तो पहले से ही पीपीएफ में जमा होगा। इसके बाद आप हर माह 2000 रुपये यानी सालाना 240000 रुपये और जमा करना जारी रखेंगे। इस प्रकार 30 साल के बाद यह फंड बढ़कर 2,472,146 रुपये यानी करीब 25 लाख रुपये हो जाएगा। इसमें आपका मूलधन के रूप में 720,000 रुपये जमा होगा, और बयाज के रूप में कुल मिलाकर 1,752,146 रुपये मिलेगा। इस प्रकार मूलधन से करीब ढाई गुना पैसा ब्याज के रूप में आपको मिलेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
