नयी दिल्ली। आपने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी का नाम जरूर सुना होगा। एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है। बल्कि एसआईपी को म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। मगर बहुत कम निवेशकों को पता होगा कि एसआईपी के जरिए शेयरों में भी निवेश किया जा सकता है। निवेश के जरिए तगड़ा रिटर्न हासिल करने के लिहाज से शेयर बाजार सबसे बढ़िया ऑप्शन है। हालांकि शेयर बाजार में जोखिम भी अधिक रहता है। इस मामले में एसआईपी काफी फायदेमंद और सहूलियत भरा ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे शेयरों में एसआईपी के जरिए निवेश किया जा सकता है।
ऐसे करें शुरुआत
सबसे पहले तो शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए आपको डीमैट खाते की जरूरत होगी। डीमैट खाता खुलवाने के लिए आपको ब्रोकिंग फर्म से संपर्क करना होगा। शेयरों में एसआईपी की फैसिलिटी आपको शेयर ब्रोकर मुहैया कराएंगे। ये ब्रोकर ही आपका डीमैट खाता खुलवा सकते हैं। डीमैट खाते के बाद आप मोबाइल ऐप की मदद से शेयरों में निवेश कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आपका डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट आपके बैंक खाते से लिंक होने चाहिए।
फिक्स कर दें तारीख
शेयरों में एसआईपी के जरिए निवेश के लिए आप महीने की एक तारीख फिक्स कर सकते हैं। साथ ही मासिक आधार पर कितना निवेश करना चाहते हैं ये भी तय करना होगा। एक और अहम चीज होती है ट्रिगर डेट। ट्रिगर डेट पर आप जिन शेयरों में पैसा लगाना चाहते हैं उनके लिए एक अलग से ऑर्डर देना होगा। ये ऑर्डर आपको ब्रोकर के ऑर्डर मैचिंग सिस्टम के जरिए पूरा होगा।
चुन सकते हैं निवेश का समय
जरूरी नहीं कि आप मासिक एसआईपी ही करें। आपके पास दैनिक, साप्ताहिक और पाक्षिक एसआईपी का भी विकल्प होता है। आप ब्रोकर को पहले ये बता सकते हैं कि किस शेयर में निवेश नहीं करना है। बता दें कि म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिये किए गए निवेश को जो व्यक्ति संभालता है (यानी अन्य जगहों पर निवेश करता है) उसे फंड मैनेजर कहा जाता है। मगर शेयरों में एसआईपी के जरिए किए गए निवेश को या तो आप खुद संभालेंगे या फिर ये काम आपका ब्रोकर करेगा।
बन सकते हैं करोड़पति
एसआईपी का फायदा ये है कि आप इससे लंबे समय में करोड़पति बन सकते हैं। म्यूचुअल फंड में हर महीने लगातार 9000-10000 रु की एसआईपी से आप कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं। यदि आप शेयरों में एसआईपी के जरिए निवेश करें तो म्यूचुअल फंड से जल्दी करोड़पति बन सकते हैं। क्योंकि शेयर बाजार में आपको म्यूचुअल फंड के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
ध्यान रखने वाली जरूरी बात
यदि आप शेयरों में एसआईपी शुरू करने की सोच रहे हैं तो एक अहम बात जान लें। स्टॉक एसआईपी के लिए आवेदन से पहले ब्रोकर की ब्रोकरेज जैसे चार्जेस की जानकारी ले लें। अच्छी बात ये है कि स्टॉक एसआईपी निर्देश को किसी भी समय कैंसिल या बदला जा सकता है। शेयरों में एसआईपी का ई-एसआईपी कहा जाता है। जानकार मानते हैं कि बढ़िया रिटर्न पाने के लिए ई-सिप के जरिये अलग-अलग शेयरों में निवेश करें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
