Investment Ideas in Hindi: इस फार्मूले से जानें कितने दिन में तीन गुना हो जाएगा आपका पैसा

Investment Calculation Formula: जब भी बात होती है कहीं पैसे लगाने की तो हम ये सोचते हैं कि कितने दिन में पैसे बढ़ जाएंगे। यह कैलकुलेशन काफी जरूरी होती है। इससे आपको पता चलता है कि कितने दिन में पैसे तीन गुना तक बढ़ जाते हैं। इससे आप चीजों को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपको पता हो कि पैसे कितने दिन में बढ़ जाएंगे। इसके लिए फॉर्मूला 114 बड़े काम का साबित हो सकता है। ऐसा इस लिए है क्योंकि इससे आपका काम भी काफी आसान हो जाता है। आइए जानते हैं कि कैसे इस फॉर्मूला से पता चलेगा की पैसे कितने दिन में बढ़ सकते हैं।

जानिए कैसे काम करता है फॉर्मूला 114

आपको बताते चलें कि इस फॉर्मूला 144 की मदद से आप पता कर सकते हैं कि आपके पैसे किसी स्कीम में कितने दिनों में तीन गुना तक बढ़ जाएंगे। इस रूल का इस्तेमाल करने से आपको एक फायदा यह भी होगा की आप यह जान पाएंगे की आगे आने वाले कितने समय में आपका पैसा तीन गुना तक बढ़ जाएगा, ताकि आप अपने गोल्स को सही समय पर पूरा कर सकें। इसके लिए आपको सिर्फ एक काम करना है और वो यह है कि आपनी डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से 114 में भाग देना है। इतना करते ही आपको पता चल जाएगा कि निवेश कितने सालों में तीन गुना हो जाएगा।

Fund

इतने दिन में पैसा हो तीन गुना

आपको बताते चलें जब भी गारंटी के साथ रिटर्न की बात होती है, तो अधिकतर लोग बैंक एफडी में निवेश करने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। वहीं कुछ लोग म्यूचुअल फंड्स में भी इनवेस्ट कर सकते हैं। मान लीजिए आपने किसी बैंक में 10 लाख रुपए का निवेश किया है और अगर बैंक आपको निवेश पर 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इसके लिए आपको 114 में 7.25 से भाग देना पड़ेगा। भाग देने पर आपको जो उत्तर मिलेगा वो 15.7 होगा। इसका सीधा सा मतलब ये है कि 15 साल और 7 महीनों के अंदर आपके द्वारा इनवेस्ट किया गया पैसा तीन गुना तक बढ़ जाएगा।

इस फॉर्मूला से आप ये भी जाने सकते हैं आपके पैसों की वैल्यू कितने दिन में एक तिहाई रह जाएगी। इसके लिए आप 114 का फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मौजूदा औसत महंगाई दर पता होनी है। जैसे अगर अभी मंहगाई दर 6 प्रतिशत की है। इसके लिए आपको इस समय के इंफ्लेशन रेट से 114 में भाग देना पड़ेगा। इसके बाद आपको जो आंकड़ा आता है, उतने साल में आपके पैसों के की वैल्यू एक तिहाई रह जाएगी।

इससे आपको पैसों की वैल्यू घटने से आपको फ्यूचर प्लानिंग में काफी मदद मिल सकती है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए इसे सबसे ज्यादा मददगार माना जाता है। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि कितने दिनों के अंदर आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी तो आपको फ्यूचर आसानी के साथ बिताने के लिए कतने पैसों करी जरूरत पड़ेगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+