सोना निवेश के नजरिए से एक अच्छा ऑप्शन है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। सोना में निवेश करने पर काफी अच्छा मुनाफा मिलता है।
नई दिल्ली: सोना निवेश के नजरिए से एक अच्छा ऑप्शन है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। सोना में निवेश करने पर काफी अच्छा मुनाफा मिलता है। सोना आज भारत के लोगों का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। Gold ETF : निवेशकों का पसंद आ रहा गोल्ड में निवेश, फरवरी में हुआ 491 करोड़ रुपये का निवेश

फिलहाल सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अबतक सोने के दाम लगभग 11 महीने के निचले पर स्तर आ चुके हैं। सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था, लेकिन अब सोना 21 फीसदी की गिरावट के साथ 11,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।
गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स
ईटीएफ यानि एक्सचेंड ट्रेडेड फंड्स। सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ईटीएफ कहते हैं। यह म्यूचुअल फंड की स्कीम है। यह सोने में निवेश के सबसे सस्ते विकल्पों में से एक है। ये एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड हैं जिन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ का बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड की कीमतें है, आप इसे सोने की वास्तविक कीमत के करीब खरीद सकती हैं। गोल्ड ईटीएफ खरीदने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग डीमैट खाता होना चाहिए। इसमें सोने की खरीद यूनिट में की जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि इसे बेचने पर आपको सोना नहीं बल्कि उस समय के बाजार मूल्य के बराबर राशि मिलती है।
गोल्ड म्यूचुअल फंड
गोल्ड म्यूचुअल फंड भी एक तरह का म्यूचुअल फंड है। गोल्ड ईटीएफ की तुलना में गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश करना आसान है। आप सीधे ऑनलाइन मोड या उसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के माध्यम से गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। जबकि दूसरी ओर, गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना चाहिए। गोल्ड म्यूचुअल फंड में, एएमसी रिटर्न के लिए गोल्ड ईटीएफ में अपना कॉर्पस का निवेश करता है। इसके अलावा, गोल्ड म्यूचुअल फंड निवेशकों को एसआईपी के जरिए निवेश करने की अनुमति देते हैं। गोल्ड म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड निवेश प्रोडक्ट है, जो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश करते हैं और उसका नेट एसेट वैल्यू ईटीएफएस के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सोने में निवेश के कई विकल्प हो सकते हैं जैसे गहने, सोने के सिक्के, गोल्ड बुलियंस आदि। लेकिन क्या आपको पता है इन सबमें सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड। इस सरकारी स्कीम में निवेश से रिस्क बेहद कम हो जाता है और आप बेफिक्र होकर रिटर्न हासिल कर सकती हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को रिजर्व बैंक जारी करता है इसलिए इसकी शुद्धता को लेकर कोई झंझट नहीं होता। सॉवरेन गोल्ड फंड में निवेश करना फायदेमंद है। इसपर गोल्ड के भाव के अलावा सालाना 2.5 फीसदी का फिक्स्ड रिटर्न भी मिलता है।
पेमेंट ऐप के जरिए करें गोल्ड में निवेश
स्मार्टफोन के जरिए भी डिजिटल गोल्ड में निवेश किया जा सकता है। आप अपने स्मार्टफोन से ही डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है। आप जितनी कीमत का चाहें सोना खरीद सकते हैं, यहां तक कि 1 रुपए का भी। यह सुविधा अमेजन-पे, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications