नई दिल्ली, 09 जुलाई। यदि आप भी पीएफ खाताधारक (ईपीएफओ) हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, जल्द पीएफ खाते में प्रॉवीडेंट फंड के पैसे आने वाले हैं। 15 जुलाई तक ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। इससे करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने वाला है। भारत सरकार पहले ही पीएफ कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज पीएफ ब्याज की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, पीएफ का ब्याज कब आएगा इस पर ईपीएफओ की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
पीएफ का पैसा 15 जुलाई तक आ सकता हैं
पीएफ का ब्याज तय होने के बाद से अधिकतर सभी नौकरी पेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ का ब्याज उनके खाते में जल्द आएगा। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो ईपीएफओ पीएफ पर ब्याज 15 जुलाई तक पीएफ खाते में डाल सकता है। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पिछले 10 वर्षो में सबसे कम ब्याज
इपीएफओ ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की है, यह पिछले 10 साल में सबसे कम ब्याज है। सरकार के इस फैसले से इपीएफओ के करीब 6 करोड़ लोगों को झटका लगा है। पिछले इपीएफओ में पीएफ पर 8.5% ब्याज मिल रहा था।
पहले कितना ब्याज मिलता था ?
इपीएफओ में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 8.8% ब्याज मिला था और वित्तीय वर्ष 2016-17 में 8.65% ब्याज मिला। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 8.55% ब्याज मिला। 2018-19 में इपीएओ ने 8.65% ब्याज दिया था। वित्तीय वर्ष 2019-2020 में 8.5% ब्याज दिया था जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में भी 8.5% ही ब्याज मिला था।
कैसे चेक करें बैलेंस
एसएमएस
यदि आप एसएमएस के जरिए बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG में लिखकर भेजना होगा। इसमें आखिरी के 3 अक्षर भाषा के हिसाब से लिखे जाएंगे, आपको यूएएन पर रजिस्टर्ड नंबर से यह एसएमएस करना होगा। इसके बाद ही आपके पास बैलेंस का मैसेज आएगा।
मिस्ड कॉल
यदि आप मिस्ड कॉल के जरिए बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इपीएफओ पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देनी है। इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस का मैसेज आ जाएगा। यह मैसेज आपके पास AM-EPFOHO की तरफ से आएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
