नई दिल्ली, फरवरी 22। एक घर का मालिक होना आम तौर पर हर भारतीय का सपना होता है। मगर महानगरों में आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों ने लोगों को खरीदने के बजाय किराए पर लेने का विकल्प चुनने पर मजबूर कर दिया है। पर ये विकल्प बुरा नहीं है। बल्कि कुछ लोग जो एक घर खरीद सकते हैं, उनके लिए खरीदने और किराए पर लेने के बीच का चुनाव हमेशा कठिन होता है। दरअस इन दोनों विकल्पों के निश्चित रूप से अपने अपने फायदे और नुकसान भी हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप घर खरीदने के बजाय किराए पर लेकर लाखों रु का फायदा कर सकते हैं।
घर खरीदने के फायदे
पहले जानते हैं कि घर खरीदने पर आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। यह सेफ्टी फील देता और घर का मालिक होना एक बड़ी बात है। किराया एक ऐसा खर्च है जो बिना किसी फिजिकल एसेट के हर महीने होता है। वहीं ईएमआई का भुगतान करने पर आपको घर भी मिलता है और एक साथ बड़ा खर्च भी नहीं होता। किराए पर घर लेने के साथ आपको अक्सर ट्रांसफर करना पड़ता है जिसमें बहुत अधिक समय, पैसा और ऊर्जा बर्बाद होती है, लेकिन घर के मालिक होने के मामले में ऐसा नहीं है। रियल-एस्टेट निवेश एक सुरक्षित निवेश भी है।
किराए के मकान के फायदे
किराए पर लेने से ईएमआई भुगतान, हाउस टैक्स और अन्य कानूनी मुद्दों का बोझ नहीं पड़ता जो घर का मालिक बन पर होते हैं। किराए के मकान में आपका किराया 15-20 हजार रु हो सकता है। जबकि ईएमआई 35-40 हजार रु तक हो सकती है। आप ऑफिस के करीब या अच्छे स्कूलों के करीब किराए पर घर ले सकते है, लेकिन अपनी प्रॉपर्टी बजट के अंदर ऐसी जगह मिले, ये हो भी सकता है और नहीं भी।
कैसे बचेंगे लाखों
फंडा बहुत आसान है कि आपको घर खरीदने के लिए ईएमआई देनी है और किराए पर लेने के लिए किराया। किराए और ईएमआई के बीच का अंतर ऊपर बताए गए ऊदाहरण के आधार पर 20000 रु हो सकता है। ये कम-ज्यादा भी हो सकता है। यहां हम 20000 रु मान रहे हैं। अब यदि आप इस 20000 रु को हर महीने निवेश करें तो कुछ सालों में मालामाल बन जाएंगे।
41 लाख रु का फंड
यदि आप इस 20 हजार रु को हर महीने एसआईपी के जरिए किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो केवल 10 साल में आप 41.31 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं। ये मैच्योरिटी राशि हमने 10 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न के आधार पर बताई है, जबकि आम तौर पर म्यूचुअल फंड से सालाना 12 फीसदी सालाना रिटर्न की उम्मीद की जाती है। इस 41.31 लाख रु में से आपका निवेश होगा 24 लाख रु और बाकी 17.31 लाख रु आपका मुनाफा होगा।
10 साल बाद घर खरीदें
यदि आप 10 साल बाद घर खरीदते हैं तो आपको कम अतिरिक्त पैसे की जरूरत होगी। आपको कम लोन लेना होगा। इससे आपकी ईएमआई कम होगी और ब्याज भी कम देना होगा। कुल मिला कर घर खरीदने के लिए 10 साल का इंतजार आपको काफी फायदा करा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications