गैस सिलेंडर अब बुक करना बहुत ही आसान हो गया है। अब वॉट्सऐप के जरिए भी एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है। अगर आप इंडियन ऑयल की इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: गैस सिलेंडर अब बुक करना बहुत ही आसान हो गया है। अब वॉट्सऐप के जरिए भी एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है। अगर आप इंडियन ऑयल की इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। घर बैठे मिन्टों में अब आप वॉट्सऐप के जरिए भी इंडेन एलपीजी सिलिंडर बुक करा सकते हैं।

बता दें कि कंपनी ने इसकी सुविधा शुरू कर दी है। यानी अब बिना कहीं जाए और अधिक आसानी से आप रसोई गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं। इस बात की जानकारी इंडियन ऑयल ने एक ट्वीट के जरिए दी है। इंडियन ऑयल ने अपने ट्वीट में कहा है कि वॉट्सऐप से इंडेन एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए ग्राहक को REFILL लिखकर 7588888824 पर वॉट्सऐप करना होगा। वहीं इस बात का भी ध्यान रहे कि यह वॉट्सऐप मैसेज ग्राहक के कंपनी में रजिस्टर मोबाइल नंबर द्वारा किया जाना चाहिए।
इस कंपनी ने भी शुरू की वॉट्सऐप के जरिए बुकिंग
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) भी वॉट्सऐप के जरिए रसोई गैस सिलिंडर बुक करने की सुविधा शुरू कर चुकी है। बीपीसीएल सिलिंडर की बुकिंग के लिए वॉट्सऐप बिजनेस चैनल लेकर आई है। मालूम हो कि ग्राहक कंपनी के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप पर एलपीजी बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 के माध्यम से कर सकता है। बुकिंग के बाद ग्राहक को एक लिंक प्राप्त होगा, जिस पर वह डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अमेजन जैसे भुगतान ऐप के जरिए भुगतान भी कर सकता है।
उमंग ऐप से घर बैठे करें एलपीजी गैस बुकिंग
- उमंग ऐप की मदद से आप भारत, इंडेन और एचपी समेत सभी कंपनियों के गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर खोलें। अब उमंग ऐप डाउनलोड करें
- अब ऐप खोलें और ऑन-स्क्रीन दिशा-निर्देशों के हिसाब से रजिस्टर करें
- इसके बाद आपको सर्विस डायरेक्टरी में अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को खोजना होगा। या फिर आप होम स्क्रीन पर दिए सर्च बार टैप करके भी सर्च कर सकते हैं।
- अगर आप डिलिवरी के समय कैश पे करना चाहते हैं तो Refill ऑडर कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन चुनें।
- अगर आप यूबीआई, नेट बैंकिंग आदि का ऑप्शन चाहते हैं तो Refill ऑडर ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन चुनें।
- अब ऊपर बताए ऑप्शन में से कोई एक चुनें और कंफर्म बटन पर टैप करके अपनी डीटेल्स की पुष्टि करें।
- कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और ऑडर नाउ पर टैप करें।
- ऑनलाइन पेमेंट ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और पे नाउ बटन पर टैप करें। इसके बाद ऑर्डर प्लेस करें
गैस सब्सिडी खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा।
- अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा।
- इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें।
- सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।
- बार मैन्यू में जाकर ‘Give your feedback online' पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें।
- इसके बाद ‘Feedback Type' पर क्लिक करें।
- ‘Complaint' विकल्प को चुनकर ‘Next' का बटन क्लिक करें।
- नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
