नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत में घोषित हुए 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है। इससे पहले दूसरी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने ऐलान किया था कि यह ग्राहकों की महत्वपूर्ण जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए भारत में गैर-आवश्यक उत्पादों के ऑर्डर रोक देगी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर ध्यान देगी। बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने रात 8 बजे कोरोना पर देश को दूसरी बार संबोधित किया, जिसमें उन्होंने 21 दिन तक पूरे भारत में लागू किये जाने वाले लॉकडाउन की घोषणा की।

फ्लिपकार्ट के सभी सामान आउट ऑफ स्टॉक
फ्लिपकार्ट ने अपने ऐप और वेबसाइट के सर्च ऑप्शन पर सभी उत्पादों को 'आउट ऑफ स्टॉक' के रूप में मार्क कर दिया है। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि आपकी ज़रूरतें हमेशा हमारी प्राथमिकता रही हैं, और हमारा वादा है कि हम जल्द से जल्द आपकी सेवा करेंगे। हालांकि फ्लिपकार्ट ने इस बात की जानकार नहीं दी है कि ये दोबारा कब से अपना कारोबार शुरू करेगी। फ्लिपकार्ट के मैसेज के मुताबिक ये ऐसा मुश्किल समय हैं, जैसा कोई दूसरा नहीं आया। पहले कभी भी सुरक्षित रहने के लिए लोगों को अलग नहीं रहना पड़ा।
डिलिवरी करने वालों को हो रही परेशानी
दरअसल लॉकडाउन के कारण भारत के विभिन्न हिस्सों में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रोफर्स और बिगबास्केट सहित ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी पार्टनर्स के डिलिवरी बॉयज को परेशान करने की कई खबरें ट्विटर पर सामने आई हैं। कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 11 लोग मर चुके हैं, जबकि इंफेक्टेड लोगों की संख्या 500 के ऊपर पहुंच गई है। इसी के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन का फैसला लिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
