नई दिल्ली। सरकारी गैस कंपनी इंडेन ने अपने गैस उपभोक्ताओं के लिए आज से नया नंबर जारी कर दिया है। अब पूरे देश में इसी नंबर से गैस की बुकिंग हो सकेगी। यह नया नंबर 7718955555 है। अब आज से यानी 1 नवंबर 2020 से देशभर के इंडेन के ग्राहक इस मोबाइल नंबर के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे। ग्राहकों को गैस बुकिंग की यह सुविधा रोज चौबीस घंटे उपलब्ध होगी। आइये जानते हैं कि कैसे इस नंबर पर आप अपने को रजिस्टर्ड करा सकते हैं।
अभी थी यह व्यवस्था
गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अभी तक टेलीकॉम सर्किल के हिसाब से नंबर थे। लेकिन अब इन नंबरों को बंद कर दिया गया है। इसके बदले में नया जारी नंबर पूरे देश में काम करेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब यदि कोई ग्राहक अपने प्रदेश में दूसरे टेलीकॉम सर्किल में भी चला जाता है, तो वह इसी नंबर पर अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकता है। इस मोबाइल नंबर पर एसएमएस या आईवीआरएस के जरिए भी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। हालांकि लोगों को इस सेवा का लाभ लेने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही गैस की बुकिंग करानी होगी।
ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर
गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए लोगों का पहले से अपना मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर आपका नंबर रजिस्टर्ड है तो आप नीचे बताए तरीके से अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
इंडेन बुकिंग नंबर 7718955555 पर कॉल करें
16 डिजिट की कस्टमर आईडी को एंटर करें
कस्टमर आईडी इंडेन एलपीजी की इनवॉयस या बुक पर लिखी होती है
कस्टमर आईडी एंटर करने के बाद बुकिंग कन्फर्मेशन की जानकारी मिलेगी
इस कन्फर्मेशन के बाद आपकी बुकिंग स्वीकार हो जाएगी
गैर रजिस्टर्ड नंबर को ऐसे करें दर्ज
ग्राहक का मोबाइल नंबर अगर इंडेन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है, तो 16 डिजिट की कस्टमर आईडी एंटर करें
यह प्रक्रिया आईवीआरएस के जरिए भी हो सकती है
एक बार कन्फर्मेशन मिलने के बाद आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाता है
इसके बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई जा सकेगी
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications