Income Tax e-filing Step By Step Process: सरकार ने बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख को 31 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया है। इनकम टैक्स फाइल करना अक्सर लोगों को बहुत बड़ा काम लगता है। अगर आप भी साल 2023-24 का बिलेटेड आईटीआर फाइल करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आसानी से घर बैठे इनकम टैक्स फाइलिंग कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ऑनलाइन इ-फाइलिंग करने के लिए स्टेप्स
- सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं। इसके बाद यहां e-Filing पोर्टल पर लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पैन कार्ड नंबर और डेट ऑफ बर्थ को फिल करें और Continue पर क्लिक कर दें। फिर आपको अपना पासवर्ड लिखना होगा और लॉग-इन बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ई-फाइलिंग अकाउंट लॉग-इन करने के बाद डैशबोर्ड पर क्लिक करें।
- अब ई-फाइल पर जाएं और इसमें इनकम टैक्स रिटर्न पर जाकर फाइल टैक्स पर क्लिक करें।
- फिर रिटर्न फाइल करने के लिए आइटीआर फॉर्म चुनें और डिटेल्स भरें। इसके बाद अपनी आय और कर योग्य आय की डिटेल्स भर दें।
- फिर आपको अपनी आय में कटौती, योग्य आय और आय की जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद देय टैक्स की कैलकुलेशन की जाएगी और आप ऑनलाइन टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।
- इसके बाद आधार नंबर भरें और ई-साइन करने के बाद आईटीआर रिटर्न को वेरिफाई करना होगा।
- इसमें कोई भी गलती होने पर आप उसे तुरंत ठीक कर सकते हैं और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर जब आपका ITR जमा हो जाता है, तो आप ITR रसीद डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने रिकॉर्ड के लिए रख लें।
बिलेटेड आईटीआर के साथ देनी होगी लेट फीस
आप बिलेटेड ITR फाइल करके नोटिस से तो बच सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बिलेटेड आईटीआर फाइल करने के साथ आपको लेट फीस भी देनी पड़ेगी। जी हां, अगर आपकी कुल आय 5 लाख से कम है 1000 रुपये लेट फीस देनी होगी और कुल आय 5 लाख से ज्यादा है तो 5000 रुपये लेट फीस के तौर पर भरनी पड़ेगी।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
