नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में गरीबों को आर्थिक मदद देने के लिए उनके जन धन खाते में 500-500 रुपये तीन महीनों तक भेजने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देश की 20.3 करोड़ महिलाओं के जन धन बैंक खातों में तीन महीनों में कुल 1500 रुपये की आर्थिक मदद भेजी जाएगी। सरकार के इस फैसले से बैंकों और एटीएम के जरिए लोग पैसे निकाल रहे हैं। मगर इस बीच बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें जन धन खाता होने के बावजूद सरकार की मदद नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह है उनका खाता बंद (निष्क्रिय) हो जाना। दरअसल बहुत समय खाते का इस्तेमाल न करने से अकाउंट निष्क्रिय हो जाता है। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो हम आपको बताते हैं खाता फिर से चालू करवाने का तरीका।
ये खाता चालू करवाने का तरीका
अगर आपका खाता बंद हो गया है तो इसके लिए आपको ब्रांच मैनेजर को ऐपलिकेशन लिखनी होगी, जिसमें खाता फिर से चालू करने के लिए अनुमति मांगी जाए। दरअसल पीएम मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद जन धन योजना शुरू की थी। मगर बहुत से लोगों ने खाता खुलने के बाद इसमें कोई लेन-देन नहीं की। होता यह है कि अगर आप 2 साल तक खाते से लेन-देन न करें तो आपका खाता निष्क्रिय हो जाता है, जिसे फिर से चालू करने के लिए आपको फिर से आवेदन करना होता है, क्योंकि निष्क्रिय खाते से आप लेन-देन नहीं कर सकते।
दोबारा होगी केवाईसी
ध्यान देने वाली बता है कि दोबारा आपको खाता चालू करवाने के लिए आपको फिर से केवाईसी प्रोसेस करवानी पड़ेगी। केवाईसी में आपको फोटो, पैन कार्ड, पते का कोई प्रूफ और आधार या कोई और पहचान प्रूफ देना होगा। इतना ही नहीं केवाईसी अपडेशन के बाद आपको कुछ लेन-देन भी खाते से करनी होगी। आप पैसे जमा कर सकते हैं, क्योंकि इसके बिना खाता चालू नहीं होगा। अच्छी बात यह है कि आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। बकायदा आरबीआई ने इसके लिए निर्देश दे रखा है कि इस स्थिति में आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
जन धन खाते के बाकी फायदे :
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं
- 30000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है
- देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
- 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर
- सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में
- बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान
- जमा राशि पर ब्याज मिलता है
- ये योजना ग्रामीण और शहरी सभी लोगों के लिए है
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
