नई दिल्ली, मार्च 17। इस समय जब पूरी दुनिया महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी अनिश्चितताओं से जूझ रही है, अप्रत्याशित इमरजेंसी के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के जरिए कुछ वित्तीय सुरक्षा प्राप्त करने से ज्यादा कुछ भी बेहतर नहीं है। यह एक तथ्य है कि कोई भी अप्रत्याशित घटना को होने से नहीं रोक सकता है, मगर बीमा पॉलिसी के जरिए वित्तीय सुरक्षा पॉलिसी खरीदारों को यह आश्वासन देती है कि किसी अप्रिय घटना पर बीमा कंपनी आपको कवरेज देगी। हालांकि पर्याप्त मात्रा में बीमा कवरेज के साथ एक सही पॉलिसी खरीदना लोगों के लिए एक चुनौती होती है। क्योंकि उन्हें सही पॉलिसी चुननी है, जो इतना आसान काम नहीं है। इसलिए हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिनके माध्यम से आप सही पॉलिसी चुन सकते हैं।
सही कवरेज चुनें
ऐसी हेल्थ पॉलिसी चुनें जो आपको चिकित्सा समस्याओं की एक वाइड रेंज (यानी अधिक से अधिक बीमारियों पर कवरेज दे) से बचाए। साथ ही अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में और डेकेयर खर्च, परिवहन आदि सहित सारे खर्चे कवर करे। यदि आप परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य बीमा खरीद रहे हैं, तो जांच लें कि पॉलिसी प्रत्येक सदस्य की जरूरतों को पूरा करती है या नहीं।
किफायती हो प्लान
बीमा प्लान खरीदते समय, पॉलिसी में कुछ अनावश्यक ऐड-ऑन सुविधाओं के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ जाता है। इससे सावधान रहें। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते समय उसकी सारी जानकारी भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। जानकार सलाह देते हैं कि आपको उस योजना के सभी लाभों के बारे में पता होना चाहिए जो आप खरीद रहे हैं।
व्यक्तिगत के बजाय फैमिली प्लान चुनें
व्यक्तिगत योजनाएँ उन लोगों के लिए अच्छी होती हैं जिनके पास सपोर्ट के लिए परिवार नहीं होता है। हालांकि, यदि आप अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य बीमा प्राप्त कर रहे हैं, तो अधिक किफायती मूल्य पर अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए एक फैमिली स्वास्थ्य योजना चुनें।
रिन्यूएबिलिटी वाला प्लान चुनें
जब आप कोई स्वास्थ्य योजना चुनें तो ये देखें कि आपने योजना की अवधि और रिन्यूएबिलिटी विकल्पों को चेक कर लिया हो। क्योंकि स्वास्थ्य योजना हमेशा बाद के (उम्र के बाद पड़ाव में) वर्षों में मदद करती है। इसलिए, ऐसी स्वास्थ्य योजनाएँ चुनें जो आजीवन रिन्यूएबिलिटी प्रदान करती हों।
तुलना करना जरूरी
यह सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों की ऑनलाइन तुलना करनी चाहिए कि स्वास्थ्य योजना जरूरतों को पूरा करेगी और किफायती भी होगी। आप हमेशा विभिन्न कंपनियों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और फिर खरीदने पर कोई नतीजा निकालने से पहले उनकी तुलना कर सकते हैं। ये भी चेक करें पॉलिसी आपको अपने पसंदीदा अस्पतालों और डॉक्टरों तक एक्सेस देती है या नहीं। हमेशा ऐसी बीमा कंपनी को प्राथमिकता दें जिसके पास दुनिया भर में अस्पतालों का व्यापक नेटवर्क हो।
हाई क्लेम सेटलमेंट रेशियो
क्लेम सेटलमेंट रेशियो एक और महत्वपूर्ण पहलू है जिसे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए। किसी कंपनी को कुल प्राप्त क्लेम पर उसके द्वारा निपटाए गए क्लेम की संख्या को क्लेम सेटलमेंट रेशियो कहते हैं। यानी उसके पास कितने क्लेम आए और उसमें से उसने कितने निपटाए।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications