नई दिल्ली, अक्टूबर 26। अपना खुद का बिजनेस शुरू करना एक कठिन काम हो सकता है। इस पर बहुत सारे करना पड़ता हैं। कानूनी नियमों को पूरा करने से लेकर फाइनेंस और सामान से मार्केटिंग तक, हर चीज के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनानी होती है। ऐसे कई फैक्टर हैं, जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के आपके फैसले को प्रभावित करते हैं। पर इनमें पैसा सबसे बड़ा मामला हो सकता है। एक बार जब आप भारत में अपना बिजनेस सेटअप कर लेते हैं, तो उसे बढ़ावा देने के लिए आपके सामने बहुत सारे फंडिंग विकल्प हो सकते हैं। सरकार भी स्टार्ट-अप के लिए फाइनेंसिंग कर सकती है। पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन पर आपको बिजनेस शुरू करने से पहले ध्यान देना होगा।
दूसरों से सलाह लें और चिंताओं से निपटें
बहुत से लोग बिजनेसमैन बनने का सपना देखते हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं कर पाते। इसकी एक बड़ी वजह होती है असफलता का डर। लोग अपनी निष्क्रियता यानी बिजनेस में फेल होने के डर के कारण आगे न बढ़ पाने के लिए बहाने ढूंढते रहते हैं। पर इसके लिए आप एक्सपर्ट्स से सलाह ले सकते हैं। आपके करीबी आपकी मदद कर सकते हैं। दूसरा है अपनी चिंताओं को अपने रास्ते की बाधा बनने देने के बजाय उनसे छुटकारा पाने का प्रयास करना चाहिए। दूसरे आपकी योजना के बारे में क्या कहते हैं, उस पर ध्यान दें। एक एक दिक्कत को हल करते आगे बढ़ें।
सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनें
क्या और कैसे बेचना है, इस आइडिया को डेवलप करने के बजाय, इस बारे में सोचें कि आपका उत्पाद या सेवा क्या हल दूसरों को दे सकती है। ये आइडिया आपके बिजनेस का आधार हो सकता है। बहुत से लोग ऐसी चीजों का बिजनेस करते हैं, जो खाने पीने या पहनने की नहीं होती, बल्कि दूसरों को फायदा पहुंचाती हैं। अगर आपका प्रोडक्ट या सर्विस ऐसा करती है तो आप सफल जरूर होंगे।
लागत की कैल्कुलेशन करें
एक बार जब आप अपना बिजनेस आइडिया डेवलप कर लेते हैं, तो अगला कदम उन सभी खर्चों की कैल्कुलेशन करना होगा जो आपके बिजनेस को शुरू करने और ऑपरेट करने में होने की संभावना है। इन लागतों में किराया, सप्लाई और मार्केटिंग, ओवरहेड्स, वर्किंग कैपिटल आदि शामिल हैं। दिमाग में आने वाली हर चीज को ध्यान में रखें। नकदी की कमी से बचने के लिए पहल से बेहतर तैयारी करें। आपको अपने पर्सनल खर्चों को भी ध्यान में रखना होगा।
सबसे बुरे समय के लिए रहें तैयार
आप अपने बिजनेस वेंचर के लिए कितनी भी लगन से योजना क्यों न बना लें, इस बात की संभावना बरकरार रहती है कि वह सफल नहीं होगा। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में लगभग 50% नए व्यवसायों को पहले पांच वर्षों के भीतर दुकान बंद करनी पड़ी है। इसलिए सबसे खराब स्थिति के लिए योजना बनाना बहुत महत्वपूर्ण और उसके लिए तैयार रहना जरूरी है। एहतियाती उपाय के रूप में जब तक आप अपना बिजनेस शुरू करते हैं, आपको अपनी वर्तमान नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए।
कानूनी जरूरतों को पूरा करें
एक नया बिजनेस शुरू करना रोमांचक हो सकता है, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका बिजनेस उन कानूनों के तहत संचालित होता है जिनके तहत इसे नियंत्रित किया जाता है। कई कानूनी औपचारिकताएँ हैं जिन्हें आपको भारत में व्यवसाय शुरू करने से पहले पूरा करने की आवश्यकता होती है। जैसे पंजीकरण और लाइसेंस और परमिट आदि प्राप्त करना।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications