नई दिल्ली, जून 21। जब अस्थिर शेयर बाजार के दौरान निवेश करने की बात आती है तो गोल्ड को आम तौर पर एक सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। सामान्य तौर पर सोना स्टॉक, म्यूचुअल और करेंसी एसेट्स के उलट चलता है। इसका मतलब है कि जब कीमती धातु की कीमत बढ़ती है, तो अन्य सिक्योरिटीज का मूल्य नीचे आता है। ऐतिहासिक रूप से यह देखा गया है कि जब स्टॉक सबसे अधिक कमजोर होते हैं, तो सोना बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है।
सोने की तरफ निवेशकों का रुझान
शेयर बाजारों में गिरावट और कमजोर घरेलू करेंसी के बीच, निवेशकों ने अपना पैसा निवेश करने के लिए सोने की ओर रुख किया है। आजकल, ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से कोई भी सोने में निवेश कर सकता है। यहां हम सोने के निवेश के चार लोकप्रिय तरीकों के बारे में बताएंगे। इनमें फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड बॉन्ड और डिजिटल गोल्ड शामिल हैं।
फिजिकल गोल्ड
अधिकांश सोने के खरीदार अभी भी गोल्ड को फिजिकल फॉर्म में खरीदना पसंद करते हैं, मुख्य रूप से ज्वेलरी के लिए, जिसे बनाने की लागत और उससे जुड़ी कीमत के कारण इसे बेहतर विकल्प नहीं माना जाता है। भारत में, आभूषण के रूप में सोना खरीदना एक निवेश से कम और एक सेंटीमेंटल वैल्यू के कारण अधिक लगता है।
गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड ईटीएफ ऐसी यूनिट्स हैं जो कागज़ या डीमैट रूप में फिजिकल फॉर्म को रेप्रेजेंट करती हैं। लोग गोल्ड ईटीएफ में शेयरों की तरह ही डीमैट खाते के जरिए ट्रेड कर सकते हैं। आप कम से कम 1 ग्राम सोने के लिए निवेश कर सकते हैं और गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग खाता होना चाहिए। गोल्ड ईटीएफ के मामले में, एक निवेशक को स्टोरेज और चोरी के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि सोने की इकाइयाँ डीमैट फॉर्म में होती हैं। इसमें अधिग्रहण की लागत भी कम है क्योंकि इसमें कोई मेकिंग चार्ज और अन्य संबंधित खर्च नहीं हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी)
एसजीबी आरबीआई द्वारा जारी सरकारी सिक्योरिटीज हैं। इन्हें ग्राम सोने में अंकित किया जाता है और इन्हें फिजिकल गोल्ड का विकल्प माना जाता है। एसजीबी निवेशकों को गोलड (भौतिक रूप में नहीं) रखने और उस पर ब्याज अर्जित करने की सुविधा मिलती है। आपको खरीदारी के समय इश्यू प्राइस नकद में भुगतान करना होगा और रिडीम पर भुगतान भी सोने की मौजूदा बाजार दर के अनुसार नकद में होगा।
डिजिटल सोना
डिजिटल सोना कीमती धातु (24 कैरेट) में निवेश करने का एक वर्चुअल तरीका है जिसके लिए वास्तविक कब्जे (रियल पोजेशन) की आवश्यकता नहीं होती है। आप ऑनलाइन भुगतान या यूपीआई के माध्यम से डिजिटल सोना खरीद सकते हैं और विक्रेता लेनदेन के लिए एक डिजिटल इनवॉयस प्रदान करेगा। जिस कंपनी से आप डिजिटल सोना खरीदते हैं, वह सोने को उसकी तिजोरी में रखता है। डिजिटल सोने का निवेश 1 रुपये से शुरू किया जा सकता है। आप अपने घर से ही डिजिटल सोना बेच या खरीद सकते हैं, और यह बिना किसी परेशानी के तत्काल लिक्विडिटी ऑफर करता है। हालाँकि, अधिकांश प्लेटफार्मों में डिजिटल गोल्ड निवेश के लिए 2 लाख रुपये की सीमा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications