कोरोना वायरस लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा नुकसान ट्रक मालिकों को पहुंचाया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो गया।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा नुकसान ट्रक मालिकों को पहुंचाया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो गया। फिलहाल तो डीजल की बढ़ती कीमतों ने ट्रक चालकों को काफी परेशान कर दिया है।

इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कुछ आईआईटीयन द्वारा गुरूग्राम में खड़ा किए गए टेक स्टार्टअप वील्सआई ने अपना पम्प नाम से एक सेवा की शुरुआत की है। जो ट्रक चालकों को भरोसेमंद पेट्रोल पंप का पता बताती है। जहां से ट्रक चालक अच्छी क्वालिटी वाला डीजल खरीद सकते हैं। इसके साथ ही एक फीसदी का कैशबैक भी ले पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस सेवा के बारे में।
750 पेट्रोल पंप पर मिलेगी सुविधा
व्हील्सआई के प्रवक्ता का कहना है कि कोरोना काल में ट्रक मालिकों पर काफी बुरा असर हुई है। इसके अलावा डीजल के दाम में बढ़ोतरी से उनकी लागत बढ़ गई है। ऐसे में व्हील्सआई उनके लिए एक ऐसी सेवा ले कर आई है, जिसमें उन्हें सही डीजल की तो गारंटी है ही, उन्हें हर महीने एक तारीख को कैश बैक भी मिलेगा। इस बात की भी जानकारी दी कि कोई ट्रक देश भर के इन 750 पंपों पर जितने पैसे का डीजल भरवाएंगे, उनका हिसाब हर महीने की पहली तारीख को कर दिया जाएगा। जितने का डीजल भरवाया गया है, उसकी एक फीसदी राशि ट्रक मालिक के खाते में वापस कर दी जाएगी।
इन 3 कंपनियों से मिलाया हाथ
व्हील्सआई कंपनी की ओर से अपने इस प्रोजेक्ट के लिए हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और रिलायंस (आरआईएल) से हाथ मिलाया गया है। जिसके तहत इन तीनों कंपनियों के 750 पेट्रोल पंप इस सेवा से जुड़ चुके हैं। बता दें कि जो ट्रक मालिक इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इस सेवा से जुड़े पेट्रोल पंपों की सूची दे दी जाती है। ट्रक का ड्राइवर उस पंप पर जा कर डीजल भरवा लेता और पर्ची बनवाते समय अपना कोड बता देता है। इस वजह से उनकी सूचना कंपनी के सेंट्रल सर्वर में आ जाती है ताकि अगले महीने की पहली तारीख को कैश बैक का हिसाब हो सके।
ट्रक चालकों को मिलेगा एक फीसदी का डिस्काउंट
मालूम हो कि भारत में एक ट्रक कम से कम 120 किलोमीटर की दूरी तय करता है। देश में महीने में 25 दिन औसनत एक ट्रक 3000 किलोमीटर का सफर तय करता है। वहीं एक लीटर डीजल पर ट्रक 3 किलोमीटर सफर कर पाता है। यानी महीने में उसे 1000 रुपए का डीजल भरवाना पड़ेगा। वहीं एक साल में 12 हजार लीटर डीजल एक ट्रक में यूज होगा। देश में मौजूदा समय में डीजल की औसतन कीमत 80 रुपए लगाई जाए तो सालाना उसे 10 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इस पर एक फीसदी का कैशबैक देखा जाए तो 10 हजार रुपए की बचत होगी ही।
जानिए कैसे लें सकते है इसका लाभ
- कोई भी ट्रक का मालिक व्हील्सआई की 'अपना पंप' सेवा से जुड़ सकता है। लेकिन उसे साल में 499 रुपये का रजिस्टेशन शुल्क देना होता है।
- इसी शुल्क में उस मालिक के पास चाहे कितने भी ट्रक हों, सभी के लिए भरवाये जाने वाले डीजल पर एक फीसदी का कैश बैक मिलेगा।
- यदि किसी मालिक के पास एक ट्रक है जबकि किसी मालिक के पास 10 ट्रक, तो भी सभी मालिकों को साल में महज 499 रुपये का ही शुल्क चुकाना होगा।
- बता दें कि कोई भी ट्रक मालिक या ट्रकर्स अपना मोबाइल नंबर, वीइकल रजिस्ट्रेशन नंबर रजिस्टर करा कर इसका लाभ ले सकते हैं।
- इसके अलावा वे 9354-933-692 पर कॉल कर प्रोग्राम के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
- जानकारी दें कि व्हील्सआई तेजी से बढ़ता मिड-स्टेज लॉजिस्टिक टेक स्टार्टअप है। इंडियन इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलोजी आईआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा 2017 में शुरू किया गया यह स्टार्टअप ट्रक मालिकों को एक साधारण हल मुहैया कराता है, ताकि उनके बिज़नस की क्षमता बढ़ सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
