नयी दिल्ली। डिजिटल होती दुनिया में बैंकिंग भी शामिल है। अब आपको किसी भी छोटे से काम के लिए बैंक ब्रांच के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि सभी बैंक इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आपको घर बैठे कई सेवाएं देते हैं। इससे बैंक और ग्राहकों दोनों का फायदा है। डिजिटल हो चुकी बैंकिंग सेवाओं से आप घर बैठे लेन-देन, बैंक बैलेंस जानना, चेकबुक आदि के लिए आवेदन करना और फंड ट्रांसफर जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। मगर कुछ बातें ध्यान रखने वाली हैं। इंटरनेट बैंकिंग के मामले में आपकी एक छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करवा सकती है। अकसर हम ऑनलाइन फ्रॉड की खबरें सुनते हैं, मगर एक ऐसी गलती है जिससे आप अपना नुकसान खुद कर सकते हैं। वो है फंड ट्रांसफर करते समय किसी और खाते में पैसा भेजा देना। यानी आपको पैसा भेजना किसी और को था और आपने गलती से भेज किसी और को दिया। अगर आपके साथ ऐसा हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल आरबीआई के नियमों के अनुसार आपको पूरे पैसे वापस मिलेंगे। हालांकि इसका एक प्रोसेस है। आइए जानते हैं पूरा फंड रिफंडिंग का पूरा प्रोसेस।
ये है रिफंडिंग का तरीका
आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार अगर आप किसी गलत व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दें तो आपको पूरी रिफंडिंग की जाएगी। अगर आपसे ऐसी गलती हो जाए तो सबसे पहले बैंक को इसकी जानकारी दें। बैंक आपसे आपकी इस लेन-देन का स्क्रीनशॉट मांगेगा। इसलिए ध्यान रहे कि लेन-देन का कोई भी डेटा अपने मोबाइल आदि से हटाएं नहीं। फिर आपका बैंक उस बैंक से संपर्क करेगा जिसके कस्टमर के खाते में आपने पैसे भेजे हैं। अब वे बैंक उस ग्राहक से संपर्क करेगा जिसके खाते में पैे पहुंचे हैं। ग्राहक की रजामंदी से ऑरिजनल सोर्स यानी आपके खाते में पैसा ट्रांसफर वापस भेज दिया जाएगा। मगर जिसके खाते में पैसा आया था उसका पैसा वापस लौटाने के लिए राजी होना जरूरी है।
कितने दिन में वापस मिलेगा पैसा
जहां तक पैसा रिफंडिंग का सवाल है तो ये इस बात पर आधारित है कि अपने ही बैंक के किसी ग्राहक के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है या किसी दूसरे बैंक के ग्राहक के खाते में। क्योंकि आपके बैंक को अपने नेटवर्क में जांच करने में आसानी होगी। बाकी अगर आप ऐसी किसी गलती से बचना चाहते हैं तो हमेशा पैसा ट्रांसफर करने से पहले सारी डिटेल चेक करने के साथ साथ खाता संख्या (जिसे आप पैसा भेज रहे हैं) को 2-3 बार चेक करें। क्योंकि भले ही आपको पैसा वापस मिल जाए मगर आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
मिस कॉल से चेक करें बैलेंस :
अब आप सिर्फ मिस कॉल से भी बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं बैंकों के नंबर -
- एक्सिस बैक : 18004195959
- केनरा बैंक : 09015734734, 09015483483
- एचडीएफसी बैंक - 18002703333, 18002703355
- एसबीआई : 09223766666, 1800112211
- बैंक ऑफ इंडिया : 9015135135
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र - 9222281818
- देना बैंक : 09278656677, 09289356677
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 09223008586
- बैंक ऑफ बड़ौदा : 8468001111
- आईसीआईसीआई बैंक : 9594612612
- पंजाब नेशनल बैंक : 01202303090, 18001802222, 18001802223
- यूको बैंक : 9278792787
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications