नई दिल्ली, अगस्त 17। 2020 और अब उसके बाद 2021 में भी शेयर बाजार ने निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया है। नतीजे में नये निवेशक स्टॉक और म्यूचुअल फंड की तरफ आकर्षित हुए। मगर इसका मतलब ये नहीं है कि कोई भी यूं ही शेयर बाजार में पैसा लगा दे। बल्कि पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों को अपने पैसे को लेकर अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है, चाहे शेयर बाजार में तेजी हो या नहीं। मुनाफे के समय लगाए गए पैसे से मुनाफा कमाने में मजा आता है, मगर यदि गिरावट शुरू हो जाए तो नये निवेशकों के कदम उखड़ जाते हैं। आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हम यहां कुछ जरूरी टिप्स साझा कर रहे हैं। ये टिप्स नये और पुराने दोनों निवेशकों के काम आ सकते हैं।
आप ट्रेडर हो या निवेशक
ट्रेडर वह होता है जो लाभ कमाने की उम्मीद में दिनों या घंटों के भीतर शेयर खरीदता और बेचता है। जबकि एक निवेशक लंबी अवधि के लिए पैसा लगाता है। स्थायी लाभ की तलाश में सालों तक शेयरों को खरीद कर अपने पास रखता है। ध्यान रहे कि अधिकतर ट्रेडर पैसा गंवा देते हैं क्योंकि एक ट्रेडर के रूप में पैसा बनाने में काफी जटिलताएं होती हैं। इसके उलट निवेशक का काम आसान है। जब तक मुनाफे में न आओ तब शेयर अपने पास रखो।
निवेश का मनोविज्ञान
एक ट्रेडर के रूप में पैसा कमाना शायद सबसे मुश्किल कामों में से एक है। पैसा बनाने की अच्छी रणनीति तक पहुंचने के लिए आपको तकनीकी, फंडामेंटल और कई ऐसी चीजों का पता होना चाहिए। कड़ी मेहनत और उचित परिश्रम से कमाई गई पूंजी के मामले में भावनाएं भी बड़ी भूमिका निभाती हैं। इसलिए ट्रेड के दौरान भावनाओं को काबू में रखें और सूझबूझ से निवेश करें।
कम शेयरों में लगाएं पैसा
दो तरीके हैं ज्यादा पैसा कम शेयरों में लगाया जाए या कम-कम पैसा ज्यादा शेयरों में। जानकार सलाह देते हैं कि कुछ अच्छे शेयर चुनिए और उन्हीं में पैसा लगाइए। बहुत सारे स्टॉक रखने से आपके कुल रिटर्न में हमेशा कमी आएगी क्योंकि कुछ शेयर में हुआ नुकसान आपके पोर्टफोलियो को नीचे ले आएगा। कुछ अच्छे क्षेत्रों के चुनिंदा शेयरों को चुनिए और उन्हीं में पैसा लगाइए।
अपने प्रोडक्ट को जानें
यह सच है कि स्टॉक मार्केट में 95 फीसदी ट्रेड स्टॉक डेरिवेटिव में होते हैं, लेकिन ऐसे प्रोडक्ट की कॉम्प्लेक्स नेचर के कारण, यह भी महत्वपूर्ण है कि पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से जान लें। किसी खास इंस्ट्रूमेंट में एंट्री करने से पहले उसे पढ़ने और उसका अध्ययन करने की सलाह दी जाती है। आपके पास ऑनलाइन बहुत सारी जानकारी उपलब्ध है।
जोखिम लेने की क्षमता
अगर आपकी जोखिम उठाने की क्षमता कम है, तो स्मॉल-कैप इक्विटी में निवेश करना आपके लिए सही नहीं है, क्योंकि इस सेगमेंट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए, डेब्ट फंड सही है। एफडी में ब्याज दरें कम हैं, इसलिए यही ऑप्शन सही है। वैसे बैंक एफडी और अन्य डेट इंस्ट्रूमेंट जैसे पीपीएफ आदि में सेफ्टी ज्यादा होती है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications