नई दिल्ली। मोदी सरकार की एक कल्याण योजना है, जिसके तहत कोरोना कॉल में नौकरी जाने पर आधा वेतन की सुविधा ली जा सकती है। लोगों की परेशानी को देखते हुए मोदी सरकार ने अपनी इस योजना की अंतिम तिथि को भी बढ़ा दिया है। ऐसे में अगर आप की भी नौकरी कोनोरा कॉल में लॉकडाउन के चलते गई है, तो तुरंत इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
ये है मोदी सरकार की योजना
कोरोना के चलते देश में बहुत से लोगों नैकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में मोदी सरकार ने रोजगार जाने वाले श्रमिकों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अपनी अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को अब 30 जून 2021 तक बढ़ाने का फैसला ले लिया है।
ईएसआईसी चलाती है यह योजना
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना ईएसआईसी चलाती है। इसके तहत कोरोना महामारी के दौरान 3 महीने तक औसत सैलरी का 50 फीसदी क्लेम लिया जा सकता है। पहले इसकी लिमिट 25 फीसदी थी, जिसे ईएसआईसी सदस्य कर्मचारियों के लिए बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। इसका लाभ करीब 40 लाख कर्मचारियों को होगा। यह योजना 1 जुलाई 2018 से लागू है। इस योजना को 2 साल के लिए पायलट आधार पर लागू किया गया था, बाद में इसे बढ़ा दिया गया है।
ये है आधा वेतन लेने की योग्यता
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत आने वाले व्यक्ति को अपनी बेरोजगारी से ठीक पहले तक कम से कम 2 साल तक इस स्कीम के तहत बीमा योग्य रोजगार में होना अनिवार्य है। अब इस स्कीम के तहत बेरोजगारी भत्ता दोगुना कर दिया गया है। पहले यह 25 फीसदी था, जो अब बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। नौकरी जाने की तारीख के 30 दिन बाद अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत क्लेम किया जा सकता है।
15 दिन में मिलेगा क्लेम
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना योजना के तहत अगर क्लेम किया जाता है तो आवेदन मिलने के 15 दिन के अंदर बैंक खाते में पैसे भेज दिए जाता। आपको जो भी अंतिम 3 महीने वेतन मिला होगा, उसका औसत देखा जाएगा और इसका आधा पैसा आपको हर माह दिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
