घर बैठे कमाई करना चाहते है तो, आपके लिए शानदार मौका आया हुआ है। नोट या सिक्कों का कलेक्शन करने का अगर आपको शौक है तो फिर अब समय आ गया है कि आप अपने शौक को कमाई में बदल लें।
नई दिल्ली: घर बैठे कमाई करना चाहते है तो, आपके लिए शानदार मौका आया हुआ है। नोट या सिक्कों का कलेक्शन करने का अगर आपको शौक है तो फिर अब समय आ गया है कि आप अपने शौक को कमाई में बदल लें। सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन यही सच है। आपके पास सिर्फ 786 नंबर की सीरीज वाली नोट होना चाहिए। कमाई के ये 6 तरीके कराते हैं अतिरिक्त इनकम, जानें डिटेल ये भी पढ़ें

जी हां नोटों के जरिए आप आसानी से लखपति बन सकते हैं, और सबसे खास बात ये है कि इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं हैं। आप ऑनलाइन नोट बेचकर काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। तो चलिए जल्दी से आप खजाना खोलिए और जिस तरह की नोट हम बता रहें हैं वैसी ही नोट ढूंढना शुरू कर दीजिए। हो सकता है आपकी किस्मत उसी खजाने में छिपी हो और आप लखपति बन जाए।
3 लाख रुपए के बनें मालिक
अगर आपके पास नोट का कलेक्शन हैं और उसमें 786 नंबर की सीरीज वाली नोट है तो फिर आपको देर करने की जरूरत नहीं है। आप झट से ई-बे की वेबसाइट पर जाइये और वहां अपने नोट के दाम वसूल सकते हैं। दरअसल इंडियन करेंसी के रेयर नोटों की बोली ई-बे पर लगती है। ई-बे हमेशा नोटों की बोली लगाता रहता है। इस बोली में कोई भी आम आदमी भाग ले सकता है। जिनके पास भी 786 डिजिट वाल नोट है उसमें नोट की एक बोली में 3 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। आपको याद दिला दें कि ये 786 वहीं नंबर जिसे अमिताभ बच्चन भी लकी मानते हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म कुली में 786 नंबर का बिल्ला लगाते हैं। और ये उनका लकी नंबर साबित होता है।
ऐसे नोटों से हो सकती मोटी कमाई
अब कुछ ऐसे नोटों के बारे में चर्चा करते हैं, जिसमें 786 नंबर नहीं है तो फिर किस तरह के नंबर से कमाई कर सकते हैं। तो बता दें कि बात कुछ ऐसी है कि अगर आपके पास कोई भी नोट हो और उसमें अंकों की सीरीज यानी जो नंबर नोट के नीचे और ऊपर लिखे होतें हैं अगर वो एक समान हैं तो भी आपकी शानदार कमाई हो सकती है। हाल ही में एक दस रुपये का नोट मिल गया जिसमें अंकों सीरीज समान थी। बस फिर क्या था उस 10 रुपये के नोट की बोली 3300 रुपये में लगी।
1 रुपए का नोट दिलाएगा 10,000 रुपए
ऐसे ही अगर पास 1 रुपए का नोट हो जिसे 1917 में छापा गया था। इस नोट की कीमत इस समय 10,250 रुपए है। यानी अगर आपके पास ऐसा नोट है तो उसकी बोली लगने पर आपको 10,250 रुपए मिल जाएंगे।
10 रुपये का नोट बिका 1 लाख रुपये में
इसी तरह 10 रुपये का एक पुराना नोट है, जिसे 1951 में छापा गया था। यह नोट सफेद और हल्के नीले रंग में है। अगर आपके पास यह नोट है तो इसकी कीमत 1 लाख रुपये तक मिल जाएगी। बहुत ज्यादा पुराना होने के कारण ये नोट काफी रेयर माना जाता है।
5 और 10 रुपए वाले सिक्कों से भी करें कमाई
अगर आपके पास माता वैष्णो देवी के 5 और 10 के सिक्के हैं तो आप इनको बेचकर पैसा कमा सकते हैं। बता दें इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था। माता रानी की तस्वीर होने के कारण लोग इन सिक्कों को काफी लकी मान रहे हैं। मालूम हो कि हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है। इसलिए, लोग इस तरह के सिक्कों के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं।
सीरियल से सीरीज नंबर मिलने पर भी होती है मोटी कमाई
अगर आपके पास कोई नोटों की गड्डी है, जिसमें नोटों में लिखी सीरीज एक जैसी हो। जैसे मान लीजिए कोई 10 रुपये के नोट की गड़्डी है। उसकी सीरीज 999999 एक नोट की है। दूसरे नोट की सीरीज 888888, तीसरे नोट की सीरीज 777777, चौथे नोट की सीरीज 666666 है। इस तरह से आखिरी में 111111 का नोट है। ऐसे नोटों की भी अच्छी रकम मिलती है। हाल ही में एक 10 रुपये की गड्डी थी। जिसमें 111111 से लेकर 888888 तक सीरीज अंक मिल गए। बस फिर क्या था, वो 80 रुपये 2,399 रुपये में बिक गए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications