नई दिल्ली, सितंबर 4। क्या आप जानते हैं कि आपके कलेक्शन या पर्स में बेकार पड़े 786 सीरीज वाले किसी भारतीय मुद्रा के नोट से आप लाखों रु कमा सकते हैं। जी हां, 786 सीरीज वाले नोटों की डिमांड काफी अधिक है और लोग इनके लिए लाखों रु खर्च करने को तैयार रहते हैं। लाखों रु कमाने के लिए आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि वो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किया गया नोट कुछ मानदंडों को पूरा करता है। आप इसे ऑनलाइन बेचकर 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। ऐसे नोटों की बिक्री के लिए आप उन वेबसाइटों पर जा सकते हैं, जहां ये बहुत अधिक प्रीमियम पर बिकते हैं।
कितने का हो नोट
786 सीरीज के नोट 5 रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये या 100 रुपये के किसी भी वैल्यू के हो सकते हैं। अहम चीज यह है कि नोट पर "786" नंबर होना चाहिए। यह 786 सीरीज वाले भारतीय मुद्रा नोट ईबे पर बेचे जा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले www.ebay.com पर लॉग ऑन करना होगा और फिर ईबे पर एक विक्रेता के रूप में खुद को रजिस्टर करना होगा।
फोटो करें अपलोड
खुद को ईबे पर एक विक्रेता के रूप में रजिस्टर करने के बाद अपने उस नोट की एक स्पष्ट तस्वीर लें जिसे आप बेचना चाहते हैं। उसे ईबे साइट पर अपलोड करें। कंपनी आपका विज्ञापन पेश करेगी। इच्छुक लोग, जो पुराने नोट और सिक्के खरीदना चाहते हैं, विज्ञापन जारी होने पर आपसे संपर्क करेंगे। आप बातचीत कर सकते हैं और अपना सौदा तय कर सकते हैं।
जानिए आरबीआई का नियम
पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने पुराने नोटों और सिक्कों की ऑनलाइन बिक्री और खरीदारी के संबंध में वार्निंग जारी की थी। केंद्रीय बैंक के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग धोखाधड़ी से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम / लोगो का उपयोग कर रहे हैं, और पुराने बैंक नोटों और सिक्कों की खरीद और बिक्री से संबंधित लेनदेन में लोगों से शुल्क / कमीशन / टैक्स की मांग कर रहे हैं। आपको इनसे सावधान रहना चाहिए।
आरबीआई का निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक ने आगे स्पष्ट किया था कि वह ऐसे मामलों में दखल नहीं देता है और कभी भी किसी भी प्रकार के शुल्क/कमीशन की मांग नहीं करता है। सेंट्रल बैंक ने कहा कि आरबीआई ने इस तरह के लेनदेन में अपनी ओर से शुल्क / कमीशन लेने के लिए किसी भी संस्थान / फर्म / व्यक्ति आदि को अधिकृत नहीं किया है।
जानिए एक और जरूरी बात
एक बात का ध्यान रखें कि ऐसे नोटों या किसी एंटीक सिक्के को खरीदने-बेचने पर किसी तरह की कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इनको खरीदना-बेचना ये पूरी तरह आप पर है। बता दें कि ऐसे नोटों और सिक्कों की नीलामी भी होती है। ऐसी नीलामी में इन सिक्कों और नोटों के बदले अच्छे पैसे मिल सकते हैं। अगली बार कहीं ऐसा नोट दिखे तो उसे चेक जरूर करें। वैसे और भी कई साइटें हैं, जिन पर ऐसे नोट और कुछ सिक्के बेचे जा सकते हैं। ये काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं। आपको इन्हें बेचने के लिए कहीं भी जाने जरूरत नहीं होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
