नई दिल्ली, मार्च 22। आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी इस पहचान दस्तावेज में कार्डधारक के नाम, पते आदि से संबंधित सभी जानकारी होती है। इसमें 12 अंकों की एक खास पहचान संख्या होती है, जिसका उपयोग बैंक खाते खोलने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जाता है। इसमें आपकी फोटो भी होती है। मगर इसमें लगी फोटो यदि आपको पसंद न आए तो आप इसे बदल सकते हैं। जानते हैं फोटो बदलने का तरीका।
आधार कार्ड में बदलाव
यदि आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको यूआईडीएआई के पास जाना होगा। आप यूआईडीएआई की मदद से नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ और ईमेल आईडी की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। बहुत से लोग आधार कार्ड पर अपनी वर्तमान तस्वीर पसंद नहीं करते हैं। यदि आप भी अपने आधार कार्ड में एक स्मार्ट फोटोग्राफ अपडेट करना चाहते हैं, तो खबर को अंत तक पढ़ें।
जानिए फोटो चेंज करने का प्रोसेस
सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट यानी https://uidai.gov.in/ पर जाएं। वहां आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल सबमिट करें। आधार नामांकन केंद्र पर जाएं और फॉर्म जमा करें। आपकी नई तस्वीर यहां ली जा सकती है।
लगेगा 100 रु का चार्ज
आपको जीएसटी के साथ 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको एक स्लिप और एक अपडेट अनुरोध संख्या (यूआरएन) प्राप्त होगा। आप इस यूआरएन से अपने आधार कार्ड के अपडेट को ट्रैक कर सकते हैं।
90 दिन तक का समय
गौरतलब है कि इस अपडेट में 90 दिन तक का समय लग सकता है। आधार कार्ड के लिए अपनी फोटो क्लिक कराने के लिए आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। यदि आप अपने आधार कार्ड पर सबसे अच्छी तस्वीर प्राप्त करना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अच्छी तरह से तैयार हैं। इस तरह आप यूआईडीएआई की इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकेंगे।
आधार लॉक-अनलॉक करने का तरीका
आधार लॉक-अनलॉक करने के लिए सबसे पहले माई आधार में आधार सेवा सेक्शन में जाएं और आधार लॉक-अनब्लॉक में से कोई एक विकल्प चुनें। अगले पेज पर 'लॉक यूआईडी' पर क्लिक करें। आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, जो 12 अंकों का (यूआईडी) नंबर है। अब वेबपेज पर अपना नाम और पिनकोड दर्ज करें। अपनी जानकारी को दोबारा चेक करने के लिए सुरक्षा कोड का उपयोग करें। सुरक्षा कोड डालने के बाद, आपको ओटीपी और टीओटीपी में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें। आपके आधार से जुड़ा नंबर डिसेबल हो जाएगा। आप अधिक जानकारी के लिए uidai.gov.in पर जा सकते हैं। अपने आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो करें। ये प्रोसेस आसान है। इसी से आप अपने आधार को अनलॉक कर सकते हैं। कोई भी mAadhaar ऐप का उपयोग करके भी अपने आधार कार्ड को लॉक या अनलॉक कर सकता है। कई दिन तक जब आप किसी सर्विस के लिए अपने आधार कार्ड का उपयोग नहीं कर रहे होते हैं, तो आप इसे आसानी से लॉक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications