नयी दिल्ली। अगर जल्दी ही आप कार या मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। दरअसल गाड़ी खरीदने से जुड़े कुछ नियम बदलने वाले हैं। वाहन खरीदने से पहले आपके लिए ये नियम जानना जरूरी है। नये नियम 1 अप्रैल 2020 से लागू होने जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने वाहनों की बिक्री से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ एक जरूरी फैसला सुनाया गया था। एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स ने भारत स्टेज-4 (बीएस-4) तकनीक वाले वाहनों की बिक्री के लिए तय की गयी डेडलाइन में 1 महीने का इजाफा करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मगर शीर्ष अदालत ने उसकी इस याचिका को खारिज कर दिया था। वाहन डीलरों को अपने बचे हुए बीएस-4 वाहन बेचने की टेंशन थी। इसीलिए उन्होंने एक अतिरिक्त महीना मांगा था।
2018 में शीर्ष अदालत ने दिया था बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने 24 अक्टूबर 2018 को कहा था कि 1 अप्रैल 2020 से भारत में कोई भी बीएस-4 वाहन न बेचा जायेगा और न ही उसकी पंजीकरण किया जाएगा। मगर कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद बीएस-4 वाहनों का उत्पादन किया। जस्टिस अरुण मिश्रा और दीपक गुप्ता की पीठ ने वाहन डीलर एसोसिएशन की तरफ से दायर याचिका का जिक्र करते हुए कहा कि यह आदेश शीर्ष अदालत ने डेढ़ साल पहले दिया था। आपको उसके बाद बीएस-4 वाहनों का उत्पादन नहीं करना चाहिए था। इस एप्लिकेशन को दाखिल करने के बाद भी आपने इन वाहनों का उत्पादन किया है।
क्या है बीएस-6
बीएस उत्सर्जन मानदंड सरकार द्वारा मोटर वाहनों से वायु प्रदूषकों के उत्पादन को विनियमित करने के लिए तय किये गये स्टैंडर्ड हैं। अप्रैल 2017 से देश भर में बीएस-IV मानदंड लागू किए गए हैं, जो अब बदलने जा रहे हैं। अगर आपकी योजना आने वाले महीनों में कोई मोटरसाइकिल या कार खरीदने की है तो ध्यान दें कि वो बीएस-6 ही हो। 2016 में केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि भारत में बीएस-5 मानदंडों को पूरी तरह से ड्रॉप कर दिया जायेगा और 2020 तक बीएस-6 मानदंडों को अपनाएगा। इसी मामले में शीर्ष अदालत ने एक दिन की भी अतिरिक्त मोहलत देने से इंकार कर दिया।
वाहनों पर छूट
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला निगेटिव था। मगर ग्राहकों को इससे फायदा मिलता दिख रहा है। वाहन इंडस्ट्री कई गाड़ियों पर छूट दे रही है। अप्रैल के नजदीक आते-आते अधिक वाहनों पर छूट मिल सकती है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वाहन कंपनियों को अपनी बीएस-4 गाड़ियों को निपटाना होगा। क्योंकि वे 31 मार्च के बाद बीएस-4 वाहन नहीं बेच पायेंगी। हालांकि आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि नयी बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियां महंगी मिलेंगी। इनके दाम 12 फीसदी तक अधिक होंगे।
यह भी पढ़ें - ये हैं मारुति की सीएनजी वाली कारें, जानें कीमत और फीचर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
